/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/UP-Kanpur-RSS-Chief-Mohan-Bhagwat-Kanpur-Visit.webp)
हाइलाइट्स
- RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार को कानपुर पहुंचे।
- वह नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय 'केशव भवन' का भव्य लोकार्पण करेंगे।
- यह भवन संघ गतिविधियों और सामाजिक सेवा कार्यों का प्रमुख केंद्र बनेगा।
RSS Chief Mohan Bhagwat Kanpur Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रविवार को कानपुर पहुंचे। उनके आगमन पर सेंट्रल स्टेशन पर भारी संख्या में स्वयंसेवकों का जमावड़ा देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
डॉ. भागवत सोमवार को अफीम कोठी क्षेत्र स्थित संघ के नवनिर्मित प्रांतीय कार्यालय 'केशव भवन' का भव्य लोकार्पण करेंगे। यह भवन संघ की गतिविधियों और सामाजिक सेवा कार्यों के संचालन के लिए एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम का पूरा क्रम
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन से होगी। इसके बाद 10:40 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार का उद्घाटन किया जाएगा। सुबह 10:50 बजे डॉ. भागवत, संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे। इसके बाद वे स्वयंसेवकों और आम नागरिकों को संबोधित करेंगे।
अपने उद्बोधन में वे संगठन की दिशा, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाल सकते हैं।
एक मुख्यालय से कई जिलों का संचालन
'केशव भवन' को संघ के प्रांतीय मुख्यालय के रूप में विकसित किया गया है। यह भवन कानपुर समेत आस-पास के जिलों में संघ की गतिविधियों के संचालन, प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र होगा। भवन में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें एक विशाल सभागार, प्रशिक्षण कक्ष और कार्यालय बनाए गए हैं।
डॉ. भागवत का यह दौरा संगठनात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे उत्तर प्रदेश में संघ की गतिविधियों को और गति मिलेगी।
बड़ी संख्या में आएंगे स्वयंसेवक
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। यह लोकार्पण समारोह संघ के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक प्रभाव को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
फतेहपुर तिहरा हत्याकांड: राकेश टिकैत का प्रशासन को अल्टीमेटम, बोले– 17 मई तक न्याय मिले वरना आंदोलन
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Fatehpur-triple-murder-case-Rakesh-Tikait-ultimatum-administration.webp)
Fatehpur Triple Murder Case: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शनिवार को अखरी गांव पहुंचे। उनके साथ लगभग 300 गाड़ियों का काफिला था। टिकैत ने मृतक किसान नेता विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह के परिजनों से मुलाकात की। पढ़ने के लिए क्लिक करें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें