Advertisment

Kanpur Fire: कानपुर के किदवई नगर की 40 दुकान मार्केट में लगी भीषण आग, 7 दुकानें जलकर राख, अतिक्रमण हटाने की मांग

Kanpur Kidwai Nagar 40 Shop Market Fire: Kanpur के Kidwai Nagar स्थित 40 दुकान मार्केट में भीषण आग से लाखों का नुकसान, 7 दुकानें जलकर खाक हो गई। शॉर्ट सर्किट की आशंका, अवैध अतिक्रमण और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

author-image
Bansal news
UP Kanpur Kidwai Nagar 40 shop market fire updates

रिपोर्ट- अनुराग श्रीवास्तव

हाइलाइट्स

  • किदवई नगर की 40 दुकान मार्केट में भीषण आग, लाखों का नुकसान
  • 7 दुकानें जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
  • अवैध अतिक्रमण और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
Advertisment

Kanpur Massive Fire: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार 4 मई सुबह 4:30 बजे किदवई नगर स्थित चर्चित 40 दुकान मार्केट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने चंद ही मिनटों में कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत अवैध रूप से बनी घड़े, मटके और कूलर की एक दुकान से हुई, जिसके बाद आसपास की 6 अन्य दुकानें भी जलकर खाक हो गईं।

लाखों का माल जलकर राख

[caption id="attachment_808698" align="alignnone" width="760"]publive-image लाखों रुपये का सामान जलकर[/caption]

हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुकानों में सो रहे लोग समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Advertisment

दमकल की दो गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

स्थानीय निवासियों की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया।

अवैध अतिक्रमण बना हादसे की जड़ 

[caption id="attachment_808699" align="alignnone" width="768"]publive-image अतिक्रमण बना आग लगने की वजह[/caption]

बताया जा रहा कि जिस जगह ये दुकान थी, वह अवैध अतिक्रमण के अंतर्गत आता है। नगर निगम ने इन दुकानों को पहले भी कई बार हटाया है लेकिन दुकानदार फिर भी नहीं मानते। इस आग ने एक बार फिर मार्केट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर दिया है।

Advertisment

पहले भी लग चुकी है आग

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब 40 दुकान मार्केट आग की चपेट में आया है। जनवरी 2022 में भी इसी मार्केट में आग लगने से 8 दुकानें जल गई थीं। उस समय कुछ व्यापारियों ने शॉर्ट सर्किट की थ्योरी को नकारते हुए आग को साजिश बताया था।

सुरक्षा और अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था हो

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्केट में आग से निपटने के उचित इंतजाम किए जाएं और अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जाए। उनका कहना है कि अतिक्रमण के चलते दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में देरी होती है, जिससे नुकसान और अधिक बढ़ जाता है।

UP News: नेपाल सीमा से सटे जिलों में सौ से ज्यादा अवैध मदरसे सील, श्रावस्ती में सबसे ज्यादा 68 मदरसे सील

Advertisment

UP lucknow 100 illegal madrasas bordering Nepal sealed

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता के संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को भी पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महाराजगंज जिलों में विशेष अभियान चलाकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

uttar pradesh news UP News UP fire latest news in hindi Latest Kanpur News in Hindi Kidwai NAgar market fire Kidwai Nagar 40 Shop Market Fire Kanpur Kanpur police Kanpur News in Hindi kanpur news Kanpur MAssive Fire Kanpur Hindi Samachar kanpur crime news Kanpur
Advertisment
चैनल से जुड़ें