Advertisment

Kanpur Bithoor Mahotsav: ऐतिहासिक और पौराणिक झांकियों का होगा अद्भुत संगम, महोत्सव में CM योगी भी होंगे शामिल

UP News: कानपुर शहर में बिठूर महोत्सव का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम 21 मार्च से 23 मार्च तक चलेगा। बिठूर महोत्सव में देखने को मिलेगा ऐतिहासिक और पौराणिक झांकियों का अद्भुत संगम।

author-image
Bansal news
Cm yogi adtiyanath

हाइलाट्स

  • कानपुर में 21-23 मार्च बिठूर महोत्सव होगा
  •  ऐतिहासिक और पौराणिक झांकियों की प्रस्तुति
  • यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना करेंगे अगुवाई
Advertisment

Kanpur Bithoor Mahotsav: कानपुर से 25 किलोमीटर दूर ऐतिहासिक और पौराणिक क्षेत्र बिठूर एक भव्य महोत्सव का आयोजन होगा। बिठूर महोत्सव में 1857 में ब्रिटिशर के खिलाफ हुई आजादी की लड़ाई की झलक देखने को मिलेगी। इसमें छवि, रंगमंच, संगीत, नाट्य के साथ साथ अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

भजन गायक अनूप जलोटा अपने भजनों से बिठूर महोत्सव में सबको अध्यात्म की डोर से बांधेंगे। 21 मार्च से 23 मार्च तक आयोजित होने वाले इस महत्व में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया है। वहीं ये आयोजन सरकार की ओर से कानपुर के नाना राव पेशवा स्मारक पार्क में आयोजित किया जा रहा है.

उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक

महोत्सव की शुरुआत मां गंगा की आरती से हुई। कानपुर विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट्स के छात्रों के द्वारा रंगोली बनाकर इस महोत्सव की सुंदरता को चार चांद लगाया। ये महोत्सव उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की मिली जुली संस्कृति और ऐतिहासिकता पर आधारित है।

Advertisment

कानपुर के बिठूर महोत्सव में 1857 की स्वतंत्रता संग्राम में कानपुर और आसपास के क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले पेशवा नाना राव स्मारक पार्क की वीरता और शौर्य गाथाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कलाकार भी भाग लेंगे, जो विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव को और भी रोचक बनाएंगे।

विधानसभा के अध्यक्ष कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे

इस कार्यक्रम की अगुवाई यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना और बीजेपी विधायक अभिजीत सांगा कर रहे हैं। 21 मार्च को सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें गंगा की आरती से शुरुआत की गई। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों की झलक दिखाई जाएगी, जिसमें रंगोली, 1857 की क्रांति की झलकियां, भजन, कत्थक और नाट्य प्रस्तुतियां शामिल होंगी।

23 मार्च को इस महोत्सव का समापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। समापन के दिन बिठूर घाट पर एक विशाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के प्रमुख कवि भाग लेंगे और अपने काव्य से महोत्सव को और भी रंगीन बनाएंगे। इस कार्यक्रम को देखने और उसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है।

Advertisment

कार्यक्रम में एंट्री निशुल्क

इसमें शामिल होने के लिए प्रशासन के द्वारा एंट्री निशुल्क रखी गई है। इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, 1857 की क्रांति में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शौर्य वीरों को इस महोत्सव के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

आगरा में महिला टीचर की दहशत, राह चलते मारती है एयर गन से छर्रे, कई बच्चे घायल

Agra Female Teacher: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला टीचर राह चलते बच्चों को एयर गन के छर्रे मार रही है। शिक्षिका की हरकत के बाद कई बच्चे घायल हो गए।  टीचर की इस घटना से कॉलोनी वाले दहशत में आ गए, उन्होंने इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की हैपढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment

UP News kanpur news Kanpur Bithoor Mahotsav kanpur Bithoor ghat kanpur Bithoor mandir Bithoor Mahotsav 2025 Maharashtra Artists and UP Artists Bhajan Singer Anup jalota
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें