/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/up-ias-transfer-2025-vijay-vishwas-pant-lucknow-divisional-commissioner-hindi-news-zxc.webp)
हाइलाइट्स
- यूपी में बड़ा IAS ट्रांसफर, कई अफसरों का हुआ फेरबदल
- विजय विश्वास पंत बने लखनऊ मंडलायुक्त, रोशन जैकब बदले
- प्रशासनिक सुधार हेतु 16 IAS अधिकारियों की तैनाती बदली
UP IAS Transfer 2025: उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर बड़ा IAS ट्रांसफर (IAS Transfer in UP 2025) किया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। सबसे अहम नियुक्ति में विजय विश्वास पंत को लखनऊ मंडलायुक्त (Lucknow Divisional Commissioner) बनाया गया है। वहीं, कई अन्य अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई तैनाती दी गई है।
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/transfer-11.webp)
प्रमुख IAS अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियां
उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जारी आदेश में निम्नलिखित IAS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है:
| क्रमांक | अधिकारी का नाम | पूर्व पद | नया पद / अतिरिक्त प्रभार |
|---|---|---|---|
| 1 | रंजन कुमार | प्रमुख सचिव, आयुष व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग | खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग से मुक्त, शेष प्रभार यथावत |
| 2 | सुहास एल.वाई. | सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग | वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल |
| 3 | चैवा बी. | महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल | महानिदेशक, आयुष |
| 4 | संजय कुमार खत्री | अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा | प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण |
| 5 | कंचन वर्मा | महानिदेशक, स्कूल शिक्षा | आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद |
| 6 | मोनिका रानी | विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा एवं अपर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा | प्रभारी महानिदेशक, स्कूल शिक्षा |
| 7 | विजय विश्वास पंत | मंडलायुक्त, प्रयागराज | मंडलायुक्त, लखनऊ |
| 8 | डा. रोशन जैकब | मंडलायुक्त, लखनऊ | सचिव व आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन |
| 9 | राजेश कुमार-2 | आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन | महानिदेशक, पर्यटन |
| 10 | सौम्या अग्रवाल | मंडलायुक्त, बरेली | मंडलायुक्त, प्रयागराज |
| 11 | किंजल सिंह | महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा | परिवहन आयुक्त |
| 12 | ब्रजेश नारायण सिंह | परिवहन आयुक्त | सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग |
| 13 | मनीषा निघाटिया | आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद | सचिव, महिला कल्याण एवं बाल विकास व पुष्टाहार विभाग |
| 14 | बी. चन्द्रकला | सचिव, महिला कल्याण व बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग | सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन तथा CEO, क्लीन एयर मैनेजमेंट अथॉरिटी |
| 15 | अनामिका सिंह | सचिव, वन व पर्यावरण विभाग व CEO, क्लीन एयर मैनेजमेंट अथॉरिटी | मंडलायुक्त, बरेली |
| 16 | अपर्णा यू. | सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग | वर्तमान पद के साथ महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार |
विजय विश्वास पंत बने लखनऊ मंडलायुक्त
विजय विश्वास पंत (IAS Vijay Vishwas Pant) को लखनऊ मंडल का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वे अब तक प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त थे। वहीं, डा. रोशन जैकब को लखनऊ मंडलायुक्त पद से हटाकर सचिव व आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
Uttar Pradesh E-challan: यूपी के वाहन चालकों को बड़ी राहत, परिवहन विभाग 5 साल के ई-चालान करेगा माफ
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/up-old-e-challans-disposed-vehicle-services-relief-hindi-news-zxc.webp)
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने राज्य के वाहन मालिकों के लिए एक ऐतिहासिक और राहत भरा फैसला लिया है। अब 2017 से 2021 के बीच जारी लाखों ई-चालान (E-Challan) कानून के तहत स्वतः समाप्त माने जाएंगे। इसका मतलब है कि जिन चालानों पर अदालतों में कार्रवाई लंबित थी या जो समय-सीमा से बाहर हो चुके थे, वे अब वैध नहीं रहेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें