Advertisment

UP IAS Transfer: यूपी में विशेष सिफारिश के बाद नया ट्रांसफर आदेश जारी, एक IAS अफसर का ज्वाइनिंग के 12 घण्टे बाद तबादला

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में विशेष सिफारिशों के दम पर नया ट्रांसफर आदेश जारी। एक आईएएस अफसर का महज 12 घंटों के अंदर ही तबादला ऑर्डर बदल दिया गया।

author-image
Shaurya Verma
Kanpur Dehat Murder: बेटे के नाम कराई ₹40 लाख की चार बीमा पॉलिसी, फिर खुद ही प्रेमी संग रच दी हत्या की साजिश

हाइलाइट्स

  • IAS महेंद्र कुमार सिंह का 12 घंटे में तबादला
  • IAS गुलाब चंद का ट्रांसफर आदेश रद्द
  • नियुक्ति विभाग के फैसले पर ब्यूरोक्रेसी में चर्चा
Advertisment

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की नाक के नीचे सिफारिशों के दम पर हो रहें हैं तबादले। ताजा मामला सामने आया है जहां आश्चर्यजनक रूप से एक अफसर का ट्रांसफर सिर्फ 12 घंटे के अंदर ही हो गया। प्रशासन की तरफ से इस ट्रांसफर आदेश के बाद ब्यूरोक्रेसी (UP Bureaucracy) में चर्चा का माहौल है।

IAS महेंद्र कुमार सिंह का 12 घंटे में तबादला

मिली जानकारी के अनुसार IAS डॉ. महेंद्र कुमार सिंह (IAS Mahendra Kumar Singh) को मंगलवार को CDO रामपुर (CDO Rampur) के पद पर नियुक्त किया गया था। लेकिन ज्वाइनिंग के बाद 12 घंटे में ही दोबारा तबादला कर दिया गया है। नए आदेश के अनुसार वह अब CDO महाराजगंज (CDO Maharajganj) का पद सभालेंगे।

IAS गुलाब चंद का ट्रांसफर रद्द

वहीं दूसरी ओर IAS गुलाब चंद (IAS Gulab Chand) जो पहले CDO महाराजगंज थे उन्हें CDO रामपुर भेज दिया गया। लेकिन जैसे ही नया आदेश जारी हुआ उनका तबादला रद्द कर दिया गया। अब वे अपने पुराने पद पर ही बने रहेंगे।

Advertisment

नियुक्ति विभाग ने 24 घंटे में पलटा फैसला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रमुख सचिव (नियुक्ति) एम. देवराम (M. Devaram) ने अपने पहले आदेश को सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही वापस ले लिया था। बताया जा रहा है कि यह प्रमुख सचिव ने फैसला विशेष सिफारिशों और ऊपरी दबाव (Political Pressure) के चलते लिया है। नए आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में यह मामला एक बड़ी हलचल बन गया है।

ब्यूरोक्रेसी में चर्चा तेज

नियुक्ति विभाग के इस निर्णय की चर्चा IAS और PCS अधिकारियों के बीच जोरों पर है। बताया जा रहा है कि SCS कार्डर के एक IAS अधिकारी ने विशेष संपर्कों के जरिए अपने ट्रांसफर को रद्द करवाने में सफलता पाई। वहीं, RR कार्डर के एक अफसर, जिन्होंने अपनी ब्यूरोक्रेट पत्नी के जिले के पास पोस्टिंग की सिफारिश की थी, उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।

आने वाले दिनों में फिर होंगे तबादले

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, यूपी में IAS Transfer का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले दिनों में कई IAS और PCS अधिकारियों के छोटे-छोटे तबादले (Minor IAS Transfers in UP) होते हुए देखें जा सकते हैं।

Advertisment

UP New Private Universities: यूपी के इन जिलों में तीन नए निजी यूनिवर्सिटी को हरी झंडी, कैबिनेट ने लगाई मुहर, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा के दायरे को और विस्तारित करते हुए तीन नए निजी विश्वविद्यालयों (Private Universities in UP) की स्थापना और संचालन को मंजूरी दे दी है। शासन ने बुधवार को इन विश्वविद्यालयों को संचालन प्राधिकारपत्र (Operational Authorization) और आशयपत्र (Letter of Intent) जारी किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए के क्लिक करें 

Uttar Pradesh IAS Officers List Uttar Pradesh IAS Uttar Pradesh Bureaucracy News UP IAS Transfer Controversy UP IAS Transfer 2025 Update Officefr joining Uttar Pradesh hindi news zxc UP IAS Transfer 2025 up ias transfer UP IAS PCS Transfer News UP Government Transfer Policy UP Appointment Department Decision ias transfer in uttar pradesh IAS Posting in Uttar Pradesh IAS Mahendra Kumar Singh Transfer IAS Gulab Chand Transfer News
Advertisment
चैनल से जुड़ें