Advertisment

UP Homeguard Bharti: यूपी में होमगार्ड के खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, पारदर्शिता के लिए नए बोर्ड का होगा गठन

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनरोलमेंट प्रक्रिया को तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

author-image
Vikram Jain
UP Homeguard Bharti: यूपी में होमगार्ड के खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती, पारदर्शिता के लिए नए बोर्ड का होगा गठन

हाइलाइट्स

  • यूपी में जल्द शुरू होगी होमगार्ड के खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया।
  • भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए नए बोर्ड गठन होगा।
  • भर्ती प्रक्रिया की नई नियमावली में आयु सीमा की भी छूट।
Advertisment

UP Homeguard Bharti CM Yogi Adityanath Announcement: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही होमगार्ड के 44 हजार रिक्त पदों पर भर्ती शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर बैठक के दौरान एनरोलमेंट प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भर्ती प्रणाली को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर देते हुए कई महत्वपूर्ण बदलावों की बात कही। सीएम ने भर्ती नियमों में बदलाव, अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष और लिखित परीक्षा को अनिवार्य करने जैसे अहम सुधारों की घोषणा की है। साथ ही भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए नए बोर्ड का गठन होगा। युवाओं को अवसर देने और सेवा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यूपी में जल्द होगी होमगार्ड भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 44,000 रिक्त होमगार्ड पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एनरोलमेंट प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से शुरू किया जाए, ताकि युवाओं को अवसर मिले और होमगार्ड विभाग को नई ऊर्जा मिल सके।

भर्ती नियमों में होंगे बदलाव

सीएम योगी ने बैठक में यह भी कहा कि बदलते समय और जिम्मेदारियों को देखते हुए भर्ती नियमों में संशोधन जरूरी है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष की जाए और लिखित परीक्षा को अनिवार्य बनाया जाए। इसके अलावा चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सहयोग से एक नया बोर्ड गठित किया जाएगा। इस दौरान सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और आपदा के दौरान होमगार्ड स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना की।

Advertisment

वर्तमान स्थिति और आंकड़े

वर्तमान में 1 लाख 18 हजार 348 स्वीकृत पदों में से 71,155 पदों पर ही होमगार्ड कार्यरत हैं। वहीं, आगामी 10 वर्षों में लगभग 38,000 स्वयंसेवक सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इसके अलावा 51% से अधिक कार्यरत स्वयंसेवक 50 वर्ष से ऊपर की उम्र के हैं, जिससे युवाओं की भर्ती और भी आवश्यक हो जाती है।

ये खबर भी पढ़ें...Rajasthan SI Bharti Cancel 2021: राजस्थान HC ने SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द की, नई SI भर्ती 2025 में शामिल होंगे 859 पद

डिजिटल सिस्टम और पारदर्शिता

बैठक में यह भी बताया गया कि ड्यूटी आवंटन, भत्तों का भुगतान, पेंशन और अन्य व्यवस्थाएं अब ऑनलाइन हो गई हैं। ‘होमगार्ड मित्र मोबाइल ऐप’ के जरिए अब कार्यप्रणाली और अधिक पारदर्शी और सरल हो गई है।

Advertisment

प्रशिक्षण की भी पूरी व्यवस्था

राज्य में एक केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान और 12 मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र हैं, जहां हर साल 15,000 से अधिक स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। भर्ती के बाद इन केंद्रों के जरिए स्वयंसेवकों को आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Yogi Adityanath Announcement UP Police Recruitment Board UP POLICE UP News UP Homeguard Bharti 2025 up government jobs Homeguard Written Exam Homeguard Training Centers UP Homeguard Recruitment Homeguard Eligibility Criteria Homeguard App Uttar Pradesh Digital Enrollment UP cm yogi adityanath
Advertisment
चैनल से जुड़ें