Advertisment

UP Nagar Nikay Election 2023 : यूपी में जल्द होने वाले है नगर निकाय चुनाव ! महापौर समेत अक्ष्यक्षों की अनंतिम आरक्षण सूची की जारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को नगर निगमों के महापौर, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी की।

author-image
Bansal News
UP Nagar Nikay Election 2023 : यूपी में जल्द होने वाले है नगर निकाय चुनाव ! महापौर समेत अक्ष्यक्षों की अनंतिम आरक्षण सूची की जारी

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को नगर निगमों के महापौर, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी की। उल्लेखनीय है कि राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम और नगर पालिका अधिनियम में संशोधन के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी थी, जिसे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है।

Advertisment

अंनतिम अधिसूचना की जारी

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘आरक्षित सीटों के लिए अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है। सात दिनों के भीतर आरक्षित सीटों की सूची पर आपत्तियां मांगी गई हैं।’’ त्रिस्तरीय स्‍थानीय निकाय चुनावों के लिए 17 नगर निगमों के महापौरों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए आरक्षित सीटों की अंतरिम सूची जारी करते हुए, सरकार ने मसौदे पर सात दिनों के भीतर छह अप्रैल तक शाम छह बजे तक आपत्ति मांगी है । अनंतिम अधिसूचना के अनुसार, आगरा के महापौर सीट अनुसूचित जाति (महिला), झांसी की सीट अनुसूचित जाति(एससी), शाहजहांपुर और फिरोजाबाद की सीट ओबीसी (महिला), सहारनपुर और मेरठ की सीट ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

राज्य में कितने है निकाय

शर्मा ने बताया कि वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन की आठ महापौर सीटें अनारक्षित होंगी। उन्‍होंने कहा क‍ि राज्‍य में 762 नगर निकाय है जिनमें कुछ में कानूनी अड्चने हैं इसलिए उनको अलग रखते हुए हमने यह व्‍यवस्‍था की र्है इस प्रकार 17 नगर निगम की 199 नगर पालिका परिषद की और 544 नगर पंचायतों की आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी गयी है उन्होंने कहा कि आरक्षण के लिए पिछड़ेपन के मानदंड की पहचान करने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए समर्पित पिछडा वर्ग आयोग ने अपनी रिपोर्ट में आरक्षण में कई बदलावों का सुझाव दिया था।

nagar nikay chunav nikay chunav nikay chunav news UP Nagar Nikay Chunav UP Nagar Nikay Chunav 2022 up nikay chunav nikay chunav in up UP Nagar Nikay Chunav 2023 up nagar nikay chunav today news up nagariya nikay chunav up nikay chunav 2023 up nikay chunav date up nikay chunav update nikay chunav 2023 up municipal elections news up nagar nikay chunav 2023 date up nagar nikay chunav latest update up nagar nikay elections
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें