Advertisment

UP Government Jobs 2021: उत्तरप्रदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

UP Government Jobs 2021: उत्तरप्रदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथिUP Government Jobs 2021: Golden job opportunity in Uttar Pradesh, know the last date of application

author-image
Bansal News
UP Government Jobs 2021: उत्तरप्रदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। दरअसल यूपी चिकित्सा आपूर्ति निगम लिमिटेड ने कई पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती 18 पदों पर निकली है। इच्छुक अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट upmsc.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो 30 सितंबर 2021 तक जारी रहेगी।

Advertisment

इन पदों पर निकली भर्ती
जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक यह भर्ती कुल 18 पदों पर निकली है। जिसमें 2 पद पर्सनल असिस्टेंट, 2 पद फार्मासिस्ट, 1पद मैनेजर के 1पद मैनेजर (एचआर), 1 पद जनरल मैनेजर, 1 पद मैनेजर, 3 पद ऑफिस असिस्टेंट और 1 पद कंपनी सचिव के हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन कर रहे अभ्यार्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा भी रखी गई है। इन पदों आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के पास सीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं जनरल मैनेजर के पद पर जो अभ्यार्थी आवेदन करना चाहते हैं उनके पास बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों की आयु 40 वर्ष से 45 वर्ष तक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया
इन पदों पर अभ्यार्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट upmsc.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

Advertisment
सरकारी नौकरी मध्य प्रदेश समाचार UPMSCL Recruitment 2021 UP Government Jobs 2021 sarkari vacancy jobs 2021 sarkari result 2021 sarkari naukri result 2021 Sarkari Naukri 2021 Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya latest govt jobs Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP government jobs 2021
Advertisment
चैनल से जुड़ें