Advertisment

UP News: महराजगंज में नई दुल्हन शादी के 4 दिन बाद भागी, 15 लाख के गहने और कैश ले गई

UP News: महराजगंज जनपद के रामपुर बाल्डीहा गांव में एक नई नवेली दुल्हन शादी के महज 4 दिन बाद ही ससुराल से 15 लाख के गहने लेकर फरार हो गई। 7 फरवरी को शादी हुई, 10 को विदाई और 11 फरवरी को दुल्हन फरार।

author-image
Rahul Garhwal
up gorakhpur luteri dulhan marriage

UP News: महराजगंज में एक दुल्हन शादी के 4 दिन बाद ही ससुराल से 15 लाख के गहने लेकर फरार हो गई। पति ने ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 7 फरवरी को शादी हुई, 10 को विदाई और 11 को दुल्हन फरार हो गई। पीड़ित पति दीपक गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला घुघली थाना क्षेत्र के रामपुर बाल्डीहा गांव का है।

Advertisment

क्या है पूरा मामला ?

up shadi

बाल्डीहा गांव के रहने वाले दीपक ने बताया कि मेरी शादी 7 फरवरी को कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली मनीषा से हुई थी, 10 फरवरी को विदाई कराकर हम उसे घर लेकर आए, सब कुछ ठीक-ठाक था। सभी लोग घर में खुश थे। 11 फरवरी को जब परिवार के सदस्य रिश्तेदारों को खाना खिला रहे थे। तब मनीषा ने मौके का फायदा उठाकर शादी में मिले गहने, मेरी बहन के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। जब परिवार को उसके गायब होने का पता चला तो सभी के होश उड़ गए।

ससुराल वालों ने उल्टा दीपक को डांटा

मनीषा का पता लगाने के लिए दीपक गुप्ता ने ससुराल में फोन किया लेकिन उल्टा ससुराल वालों ने उसको ही दोषी करार दिया। ससुराल वालों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दीपक की वजह से मनीषा घर छोड़कर भागी है। दीपक का कहना है कि मेंहदी का रंग भी नहीं उतरा था और मेरा जीवन बेरंग कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: महाकुंभ: छत्तीसगढ़ सीएम विष्‍णु देव साय मंत्रिमंडल सहित डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे

Advertisment

पुलिस से शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही दीपक गुप्ता और उसके परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है। ASP आतिश कुमार सिंह का कहना है कि दीपक गुप्ता ने तहरीर दी है। मनीषा गहने लेकर किसी के साथ भाग गई है। मामले की जांच की जा रही है।

इलाज के पैसे बचाने के लिए मालिक ने कटवाए कर्मचारी के हाथ! खर्चा उठाने से किया मना, SP ने दिया कार्रवाई का भरोसा

UP News: उत्तर प्रदेश का एक मामला सामने आया है, जहां मालिक ने इलाज के पैसे बचाने के चक्कर में कर्मचारी के हाथ कटवा दिए थे। कर्मचारी के दोनों हाथ कट जाने के बाद कंपनी के मालिक ने खर्चा उठाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामले की कार्रवाई का भरोसा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
Uttar Pradesh luteri dulhan Maharajganj up gorakhpur luteri dulhan marriage
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें