Advertisment

Gorakhpur Family Dispute: पारिवारिक विवाद में भाभी और ननद में हुई मारपीट, दांत से काटा, पुलिस की फाड़ दी वर्दी

Gorakhpur Family Dispute: जांच में सामने आया कि नितेश यादव की शादी वर्ष 2022 में नगर पंचायत बड़हलगंज के बाछेपार मोहल्ला (Bachepar Mohalla)

author-image
anurag dubey
up dail 112

up dail 112

हाइलाइट्स 

  • पारिवारिक विवाद ने उग्र रूप ले लिया
  • पारिवारिक विवाद में भाभी और ननद में हुई मारपीट
  • बहन ने मिलकर काजल को दांतों से काट लिया
Advertisment

Gorakhpur Family Dispute: गोरखपुर (Gorakhpur) के बड़हलगंज (Barhalganj) थाना क्षेत्र के कतलही गांव (Katalhi Village) में शुक्रवार दोपहर एक पारिवारिक विवाद ने उग्र रूप ले लिया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि भाभी ने अपनी छोटी बहन के साथ मिलकर ननद पर हमला कर दिया और उसे दांतों से काटकर घायल कर दिया।

घटना दोपहर करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र यादव (Virendra Yadav) के परिवार में बहू निकिता यादव (Nikita Yadav), पत्नी नितेश यादव (Nitesh Yadav) का अपनी ननद काजल यादव (Kajal Yadav) से किसी बात पर विवाद हो गया। इसी दौरान निकिता की मां अनीता देवी (Anita Devi) और छोटी बहन भी मौके पर मौजूद थीं। विवाद बढ़ते ही निकिता और उसकी बहन ने मिलकर काजल को दांतों से काट लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।

यह भी पढ़ें: UttarPradesh: झांसी में SSP ऑफिस के बाहर सिपाहियों ने छलकाए जाम, वीडियो वायरल होने के बाद दोनों सिपाही सस्पेंड

Advertisment

पुलिस पर भी किया हमला, फटी वर्दी

घटना की सूचना मिलने पर घर की बुजुर्ग सरोज देवी (Saroj Devi) ने डायल 112 (Dial 112) पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिलाओं ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। निकिता और उसकी बहन ने एक सिपाही को थप्पड़ मारे और उसकी वर्दी फाड़ दी। स्थिति बिगड़ने पर थाना प्रभारी बड़हलगंज चंद्रभान सिंह (Chandrabhan Singh) को सूचना दी गई। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल और महिला सिपाहियों को मौके पर भेजा। पुलिस ने निकिता, उसकी मां अनीता देवी और बहन को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों महिलाओं पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई है।

2022 में हुई थी शादी

जांच में सामने आया कि नितेश यादव की शादी वर्ष 2022 में नगर पंचायत बड़हलगंज के बाछेपार मोहल्ला (Bachepar Mohalla) निवासी महेश कुमार (Mahesh Kumar) की बेटी निकिता यादव से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया, जिसके चलते निकिता मायके चली गई और ससुराल वापस नहीं लौटी। करीब डेढ़ साल पहले निकिता की मां अनीता देवी ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न (Dowry Harassment) का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, सास सरोज देवी का कहना है कि निकिता किसी और युवक के साथ चली गई थी और अब छह माह बाद जबरन घर में घुसकर रहने की कोशिश कर रही थी। विरोध करने पर उसने काजल को दांतों से काट लिया और विवाद करने लगी।

Akhilesh Yadav FB Account Restored: सपा प्रमुख अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट रिस्टोर, कल हुआ था सस्पेंड, जानें पूरा मामला

Advertisment

Akhilesh Yadav Facebook Account Restored yestrday suspended blames BJP hindi news zxc-Picsart-AiImageEnhancer

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट फिर से बहाल कर दिया गया है। शुक्रवार शाम कथित तौर पर यह अकाउंट निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद सपा ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र दबाने और विरोधी आवाज़ को दबाने का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

गोरखपुर (Gorakhpur) बड़हलगंज थाना (Barhalganj Police Station) निकिता यादव (Nikita Yadav) नितेश यादव (Nitesh Yadav) काजल यादव (Kajal Yadav) पारिवारिक विवाद (Family Dispute) पुलिस हमला (Police Attack) यूपी खबरें (UP News) दहेज उत्पीड़न (Dowry Harassment) गिरफ्तारी (Arrest) झगड़ा (Fight)
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें