Advertisment

UP Elections 2022: राहुल और प्रियंका गांधी करेंगे अमेठी दौरा, कल से शुरू होगी पदयात्रा

UP Elections 2022: राहुल और प्रियंका गांधी करेंगे अमेठी दौरा, कल से शुरू होगी पदयात्रा UP Elections 2022: Rahul and Priyanka Gandhi will visit Amethi, padyatra will start from tomorrow

author-image
Bansal News
Indira Gandhi: पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उन्हें किया याद, कही यह बात

अमेठी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार यानी 18 दिसंबर को अमेठी के जगदीशपुर से हारीमऊ गांव तक छह किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। कांग्रेस की जिला ईकाई के प्रवक्ता अरविंद चर्तुवेदी ने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद राहुल और प्रियंका सड़क मार्ग से अमेठी पहुचेंगे।

Advertisment

वे यहाँ आरक्षित विधान सभा सीट जगदीशपुर के जगदीशपुर रामलीला मैदान से हारीमऊ गांव तक मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में आयोजित करीब छह किलोमीटर की ‘जन जागरण अभियान’ महंगाई हटाओ, भाजपा भगाओ पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।उन्होंने बताया कि राहुल और प्रियंका का एक दिवसीय अमेठी दौरा है। पदयात्रा के समापन स्थल हारीमऊ में राहुल और प्रियंका एक सभा को भी संबोधित करेंगे।राहुल और प्रियंका की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। लंबे अर्से बाद अमेठी आ रहे राहुल के स्वागत में कांग्रेस के कार्यकर्ता कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं।

राहुल और प्रियंका के स्वागत में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के सदस्य नरेंद्र मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का अमेठी से परिवार जैसा रिश्ता है। वे हमेशा अमेठी और यहाँ के लोगों के लिए सोचते और काम करते हैं। कोरोना काल में वे अपने इस परिवार की मदद के लिए सब से आगे रहे।

गौरतलब हैं कि जगदीशपुर विधान सभा सीट आरक्षित है और यहां से भाजपा के सुरेश पासी विधायक हैं जो प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी से हारने के बाद दूसरी बार अमेठी के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी 15 वर्षों तक यहाँ से सांसद रहे।

Advertisment
up elections 2022 up election 2022 priyanka gandhi Up election 2022 sonia gandhi rahul gandhi speech rahul gandhi road show in amethi rahul gandhi nomination in amethi rahul gandhi nomination rahul gandhi news rahul gandhi in amethi rahul gandhi amethi visit rahul gandhi amethi roadshow rahul gandhi amethi rahul gandhi Priyanka Gandhi" priyanka gandhi varanasi Priyanka Gandhi Vadra priyanka gandhi up election priyanka gandhi up 2022 priyanka gandhi speech priyanka gandhi rally in uttar pradesh Priyanka Gandhi news priyanka gandhi latest news priyanka gandhi in uttar pradesh priyanka gandhi in up priyanka gandhi dance Priyanka Gandhi Congress priyanka gandhi amethi Congress General Secretary Priyanka Gandhi Amethi
Advertisment
चैनल से जुड़ें