Advertisment

UP opinion poll 2022: यूपी में एक बार फिर भाजपा सरकार या साइकिल पकड़ेगी रफ्तार, जानिए ओपिनियन पोल में किसकी बन रही सरकार

उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। जिसके बाद से प्रदेश में सारी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। देश में सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले यूपी के नतीजों पर सभी की नजर है। प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने हैं। जिसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। यूपी चुनाव में ओपिनियन पोल  UP opinion poll 2022 सामने आ चुके हैं। आइए देखते हैं किस ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को कितनी सीट दी हैं।

author-image
Bansal news
UP opinion poll 2022: यूपी में एक बार फिर भाजपा सरकार या साइकिल पकड़ेगी रफ्तार, जानिए ओपिनियन पोल में किसकी बन रही सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। जिसके बाद से प्रदेश में सारी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। देश में सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले यूपी के नतीजों पर सभी की नजर है। प्रदेश में सात चरणों में मतदान होने हैं। जिसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। यूपी चुनाव में ओपिनियन पोल  UP opinion poll 2022 सामने आ चुके हैं। आइए देखते हैं किस ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को कितनी सीट दी हैं।

Advertisment

रिपब्लिक टीवी-पी मार्क
रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से कमल खिलता दिख रहा है। रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के ओपिनियन पोल में भाजपा को ढाई सौ से अधिक सीटें आने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, इस सर्वे में भी भाजपा 300 सीट पार जाती नहीं दिख रही है। रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 252-272 सीटें आ सकती हैं और सपा 111 से 131 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। बसपा महज 8 से 16 सीटों पर सिमटती दिख रही है। जबकि कांग्रेस को 3 से 9 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।

इंडिया टीवी
इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। मगर इसमें भी भाजपा की सीट का आंकड़ा 300 पार जाता नहीं दिख रहा है। इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा गठबंधन को 230 से 235 सीटें मिलती दिख रही हैं। सपा गठबंधन को 160 से 165 सीटों के मिलने का अनुमान जाताय गया है। मायावती की बसपा को महज 2 से 5 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं कांग्रेस के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं।

एबीपी न्यूज-सी वोटर
एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश 403 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा फिर से जीत हासिल करेगी। हालांकि, भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव की तरह 300 पार जाती नहीं दिख रही है। एबीपी-न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, बीजेपी गठबंधन को 223 से 235 सीटें मिल सकती हैं।  सपा गठबंधन को 145 से 157 सीटें मिल सकती हैं। मायावती की पार्टी बसपा महज 8 से 16 सीटों पर सिमट सकती है। वहीं, कांग्रेस के हाथ महज 3 से 7 सीटें आने की संभावना जताई गई है।

Advertisment

न्यूज  एक्स-पोल स्टार्ट
न्यूज एक्स-पोल स्टार्ट द्वारा किए गए ओपिनियन पोल की मानें तो उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। न्यूज एक्स-पोल स्टार्ट के ओपिनिनय पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा को 235 से 245 सीटें आ सकती हैं। वहीं सपा 120 से 130 सीट पर कब्जा कर सकती है।  बसपा के खाते में 13 से 16 सीटें जाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस को महज 4 से 5 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है।

 टाइम्स नाऊ-वीटो
टाइम्स नाऊ-वीटो के ओपिनियन पोल में भी भाजपा उत्तर प्रदेश में बाजी मारती दिख रही है। हालांकि जीत का स्वाद पिछली बार की तरह नहीं हो सकता है। टाइम्स नाऊ-वीटो के ओपिनियन पोल के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में भाजपा 227 से 254 सीटों पर जीतती दिख रही है, जबकि सपा के खाते में 136 से 151 सीटें जा सकती हैं। अगर बसपा की बात करें तो इस पोल में उसे महज 8 से 14 सीटों पर जीत हासिल करते हुए दिखाया गया है। जबकि कांग्रेस को 6 से 11 सीटें ही मिल सकती हैं।

इंडिया न्यूज- जन की बात
इंडिया न्यूज-जन की बात द्वारा किए गए ओपिनियन पोल में उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत की संभावना व्यक्त की गई है। इंडिया न्यूज-जन की बात के ओपिनियन पोल में भाजपा 226 से 246 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। जबकि सपा 144 से 160 सीटों पर जीत का परचम लहरा सकती है। मायावती की बसपा 8 से 12 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, वहीं कांग्रेस महज शून्य से 1 सीट पर सिमट सकती है।

Advertisment

जी- डिजाइन बॉक्स्ड
जी- डिजाइन बॉक्स्ड के ओपिनियन पोल में भी उत्तर प्रदेश में फिर से भगवा झंडा फहराने की भविष्यवाणी की गई है। जी- डिजाइन बॉक्स्ड के ओपिनियन पोल के मुताबिक, भाजपा को यूपी में 245 से 267 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सपा गठबंधन का 125 से 148 सीट पर कब्जा हो सकता है। बसपा के खाते में 5 से 9 सीट जाती दिख रही है, जबकि कांग्रेस 3 से 7 पर सिमटती दिख रही है।

यूपी ओपिनियन पोल zee opinion poll zee news up opinion poll 2022 uttar pradesh opinion poll 2022 uttar pradesh assambly election opinion poll 2022 up opinion poll live updates up opinion poll in hindi up opinion poll 2022 up opinion poll up mein kon jit rha hai up elections 2022 up election hindi up election 2022 public opinion up election 2022 date Up election 2022 up chunav natije UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 republic tv opinion poll opinion poll up 2022 zee opinion poll up 2022 opinion poll live opinion poll 2022 abp c voter survey
Advertisment
चैनल से जुड़ें