Advertisment

UP Election : चुनाव से पहले ही गठजोड़ में जुटी भाजपा,कई दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई

UP Election : चुनाव से पहले ही गठजोड़ में जुटी भाजपा,कई दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई UP Election: BJP engaged in alliance even before the election, got the party's membership in the leader of many parties

author-image
Bansal News
UP Election : चुनाव से पहले ही गठजोड़ में जुटी भाजपा,कई दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई दलों के नेता शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए।भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि शुक्रवार सुबह भाजपा मुख्यालय में 'भाजपा सदस्यता ग्रहण समिति' के अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी ने विभिन्न दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

Advertisment

प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे

दुबे के अनुसार कांग्रेस नेता एवं प्रदेश के पूर्व पर्यावरण मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी (प्रयागराज), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत (झांसी), भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी गुरबचन लाल, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुनि देव शर्मा (बिजनौर), बसपा के वीर सिंह प्रजापति (बुलंदशहर), समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्‍थापक सदस्‍य कुंवर बलवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद गनेशी लाल चौधरी की पुत्रवधू व केंद्रीय विद्यालय की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सावित्री देवी (सीतापुर) ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों को छोड़कर आने वाले नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की राष्‍ट्रवादी नीतियों तथा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्‍वास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने का फैसला किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे।

Uttar Pradesh Election 2022 up elections 2022 UP Elections up election news today up election news 2022 up election news up election 2022 public opinion UP Election 2022 NEWS up election 2022 date up election 2022 akhilesh yadav Up election 2022 UP Election up assembly election 2022 dates up assembly election 2022 UP Assembly Election election 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें