Advertisment

UP Election 2022: काम करने वाली सरकार और 'कैंचीजीवी' सरकार में फर्क साफ है- अखिलेश यादव

UP Election 2022: काम करने वाली सरकार और 'कैंचीजीवी' सरकार में फर्क साफ है- अखिलेश यादव UP Election 2022: The difference between a working government and a 'scissor' government is clear- Akhilesh Yadav

author-image
Bansal News
Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष का सरकार पर वार, बोले- 'झूठ का फूल' अब बना 'लूट का फूल'

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष ने शनिवार को भाजपा सरकार को 'कैंचीजीवी' करार देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका तीन चौथाई कार्य पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में ही पूरा हो गया था। अखिलेश यादव ने बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरयू नहर परियोजना का उद्घाटन किए जाने के बाद एक ट्वीट में कहा, 'दुनिया में मूलतः दो तरह के लोग होते हैं। कुछ वो जो सच में काम करते हैं और कुछ वो जो दूसरों का काम अपने नाम करते हैं…सपा की काम करनेवाली सरकार में और आज की ‘कैंचीजीवी’ सरकार में ये फ़र्क़ साफ़ है… इसीलिए 2022 के चुनाव में भाजपा पूरी तरह होने वाली साफ़ है।’’

Advertisment

इसके पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले अखिलेश ने एक अन्य ट्वीट में कहा था, 'सपा के समय तीन चौथाई बन चुकी सरयू राष्ट्रीय परियोजना के शेष बचे काम को पूर्ण करने में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पांच साल लगा दिए। 2022 में फिर सपा का नया युग आएगा… विकास की नहरों से प्रदेश लहलहाएगा।' इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिलसिलेवार ट्वीट करके कहा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश 'सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना' के माध्यम से श्रद्धेय अटल जी के स्वप्न 'नदी जोड़ो परियोजना' को साकार करने वाला देश का प्रथम राज्य है। प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक जनपदों में से चार जनपद भी इससे लाभान्वित होंगे।'

मुख्यमंत्री ने कहा, 'पांच नदियों घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा व रोहिणी को जोड़ने वाली 'सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना' जल संसाधनों के समुचित उपयोग को सुनिश्चित करती 'प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना' की सबसे बड़ी परियोजना है। इस युगांतकारी सौगात हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार। जनविरोधी विपक्षी सरकारों की अकर्मण्यता के कारण विगत पांच दशकों से उत्तर प्रदेश में 18 कृषि कल्याणकारी परियोजनाएं लंबित थीं।' उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘‘आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में किसान हित को समर्पित वर्तमान प्रदेश सरकार ने उनमें से 17 परियोजनाओं को धरातल पर उतार दिया है।’’

up elections 2022 UP Elections up election survey 2022 up election survey up election news up election akhilesh yadav up election 2022 public opinion up election 2022 opinion poll up election 2022 date up election 2022 akhilesh yadav Up election 2022 UP Election modi vs akhilesh yadav akhilesh yadav speech akhilesh yadav rally akhilesh yadav news akhilesh yadav latest news akhilesh yadav election rally akhilesh yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें