Advertisment

UP Election 2022: 'समाजवादी विजय यात्रा' के सातवें चरण की हुई शुरुआत, अखिलेश ने रायबरेली से किया आगाज

UP Election 2022: 'समाजवादी विजय यात्रा' के सातवें चरण की हुई शुरुआत, अखिलेश ने रायबरेली से किया आगाज UP Election 2022: Seventh phase of 'Samajwadi Vijay Yatra' begins, Akhilesh starts from Rae Bareli

author-image
Bansal News
UP Election 2022: 'समाजवादी विजय यात्रा' के सातवें चरण की हुई शुरुआत, अखिलेश ने रायबरेली से किया आगाज

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को 'समाजवादी विजय यात्रा' के सातवें चरण की शुरुआत रायबरेली से की। UP Election 2022 अखिलेश यादव ने ट्वीट किया,‘‘ लाल देह लाली लसे, अरु धरि लाल लंगूर।बज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर॥श्री हनुमान जी के शुभ दर्शन और आशीर्वाद से रायबरेली में शुभारंभ हुआ… ‘समाजवादी विजय यात्रा’ का…।''सपा प्रवक्ता और विधानपरिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने बताया कि समाजवादी विजय यात्रा का यह सातवां चरण है।

Advertisment

उन्होंने कहा, 'सपा प्रमुख अखिलेश यादव रायबरेली जिले के बछरावां विधानसभा क्षेत्र के चुरुवा में हनुमान मंदिर गए और समाजवादी विजय यात्रा के सातवें चरण के शुरू होने से पहले उन्होंने भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया।' यह मंदिर लखनऊ-रायबरेली सीमा के करीब स्थित है। अखिलेश यादव का शुक्रवार का रायबरेली दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और उनके भाई एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पड़ोसी जिले अमेठी में पदयात्रा से एक दिन पहले किया जा रहा है। शनिवार को कांग्रेस के दोनों नेताओं का अमेठी आने और पदयात्रा का कार्यक्रम है।

yogi vs akhilesh yadav Uttar Pradesh Election 2022 up elections 2022 UP Elections up election survey up election news up election 2022 survey up election 2022 public opinion up election 2022 opinion poll UP Election 2022 NEWS up election 2022 date up election 2022 bjp up election 2022 akhilesh yadav Up election 2022 UP Election UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 Shivpal Yadav pm modi on akhilesh yadav elections 2022 cm akhilesh yadav Assembly elections 2022 akhilesh yadav speech akhilesh yadav shivpal yadav akhilesh yadav on rakesh tikait akhilesh yadav on pm modi akhilesh yadav news akhilesh yadav meet shivpal yadav akhilesh yadav live akhilesh yadav latest news akhilesh yadav jaunpur akhilesh yadav interview akhilesh yadav banaras comment akhilesh yadav at shivpal yadav house akhilesh yadav akhilesh shivpal yadav 2022 up election
Advertisment
चैनल से जुड़ें