Advertisment

UP Election 2022: यूपी में सियासी उठापटक, 6 विधायक समेत एक भाजपाई साइकिल पर सवार..

UP Election 2022: यूपी में सियासी उठापटक, 6 विधायक समेत एक भाजपाई साइकिल पर सवार.. UP Election 2022: Political upheaval in UP, including 6 MLAs riding a BJP bicycle ..

author-image
Bansal News
Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष का सरकार पर वार, बोले- 'झूठ का फूल' अब बना 'लूट का फूल'

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से सत्तारूढ़ दल के लोग सपा में शामिल हो रहे हैं उसके मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना नारा ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ के बजाय ‘मेरा परिवार भागता परिवार’ करना पड़ेगा।

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राकेश राठौर और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निलंबित छह विधायकों के सपा में शामिल होने के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में अखिलेश ने कहा, ‘‘राकेश राठौर जी के पार्टी में शामिल होने के बाद हो सकता है मुख्यमंत्री जी अपना नारा बदल दें। इसे मेरा परिवार, भाजपा परिवार के बजाय मेरा परिवार, भागता परिवार कर दें।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘जनता इतनी दुखी है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होगा। मैंने जो कहा है कि यह नारा बदलेगा और भाजपा परिवार भागता परिवार ही दिखाई देगा।’’ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सीतापुर सदर से भाजपा विधायक राकेश राठौर और बसपा विधायकों असलम राइनी (भिनगा), सुषमा पटेल (मड़ियाहूं), हर गोविंद भार्गव (सिधौली), हाकम लाल बिंद (हंडिया), मुजतबा सिद्दीकी (फूलपुर) और असलम अली चौधरी (धौलाना) ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

अखिलेश ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘आने वाले समय में सपा की सरकार बनने जा रही है। इस वक्त जो सरकार में हैं उनसे मेरा निवेदन है कि वे दीवाली का त्योहार मनाएं और अपने घर की सफाई अच्छे से करा लें, जिससे वहां धुएं के निशान मिट जाएं।’’ सपा अध्यक्ष ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा बनाए गए संकल्प पत्र के पन्ने पलटते हुए कहा, ‘‘कल भाजपा के मंच से कहा गया कि उसने अपने चुनाव घोषणा पत्र के 90 फीसद तक वादे पूरे कर दिए हैं और बाकी बचे हुए दो महीने में पूरे हो जाएंगे।’’

Advertisment

उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा के संकल्प पत्र का कोई भी पन्ना आप पलट लीजिए। जनता से किया गया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है। इस चुनाव घोषणापत्र में सबसे पहली बात कही गई थी कि 2022 तक किसानों की कृषि आमदनी दोगुनी करने के लिए विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। आज उत्तर प्रदेश का किसान जानना चाहता है कि आखिरकार आय कब दोगुनी होगी।’’ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड के लोगों ने सबसे ज्यादा भाजपा पर भरोसा किया लेकिन भाजपा सरकार ने सबसे ज्यादा विश्वासघात उन्हीं लोगों के साथ किया।

उन्होंने भाजपा पर शिक्षण संस्थानों को चौपट करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन संस्थानों में एक खास तरह की सोच के लोगों को बैठा दिया गया है ताकि बरसों बरस उसी सोच के लोग भर्ती होते रहें। इससे बड़ा नुकसान और कुछ नहीं हो सकता है। अखिलेश ने एक सवाल पर कहा कि जो नौजवान रोजगार मांगने आया उसे प्रदेश की भाजपा सरकार ने लाठी मारकर वापस भेजा है। इस बार नौजवान वोट डाल कर भाजपा का सफाया करेगा।

अखिलेश ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बारे में समाजवादियों का यही मानना है कि जो कांग्रेस है, वही भाजपा है और जो भाजपा है वही कांग्रेस है। सपा अध्यक्ष ने लखीमपुर खीरी कांड मामले के बाद विवादों से घिरे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मौजूदगी का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘गाड़ी से किसानों को कुचलने की तस्वीरें किसने नहीं देखी। वह वीडियो भी देख लीजिए जिसमें मंत्री ने धमकाया। उस मंत्री को अमित शाह के साथ मंच पर सम्मान दिया जा रहा है।’’

Advertisment
Uttar Pradesh elections 2022 Uttar Pradesh Election 2022 Uttar Pradesh Election Uttar Pradesh assembly elections 2022 uttar pradesh 2022 election up elections 2022 UP Elections up election news up election 2022 public opinion up election 2022 predictions up election 2022 opinion poll UP Election 2022 NEWS up election 2022 date up election 2022 congress up election 2022 bjp up election 2022 akhilesh yadav Up election 2022 UP Election UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 Mulayam Singh Yadav bjp up election 2022 azam khan and akhilesh yadav Assembly Election 2022 amit shah up elections akhilesh ydav akhilesh yadav up chunav akhilesh yadav speech akhilesh yadav song akhilesh yadav on reservation akhilesh yadav on article 370 akhilesh yadav on 370 akhilesh yadav news akhilesh yadav new song akhilesh yadav live akhilesh yadav latest news akhilesh yadav bol raha hoon akhilesh yadav best song akhilesh yadav 2022 uttar pradesh elections
Advertisment
चैनल से जुड़ें