Advertisment

UP Election-2022 : योगी आदित्यनाथ के भाषणों में हिंदू-मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान के अलावा कुछ भी नहीं : दिग्विजय

UP Election-2022 : योगी आदित्यनाथ के भाषणों में हिंदू-मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान के अलावा कुछ भी नहीं : दिग्विजय UP Election-2022: Nothing except Hindu-Muslim, Hindustan-Pakistan in Yogi Adityanath's speeches: Digvijay

author-image
Bansal News
UP Election-2022 : योगी आदित्यनाथ के भाषणों में हिंदू-मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान के अलावा कुछ भी नहीं : दिग्विजय

इंदौर। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों का सियासी पारा चढ़ने के बीच कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि उनके चुनावी भाषणों में ‘‘हिंदू-मुसलमान’’ और ‘‘हिंदुस्तान-पाकिस्तान’’ जैसे विभाजनकारी मुद्दों के अलावा कुछ नहीं होता। सिंह ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप (मीडिया) योगी आदित्यनाथ के चुनावी भाषण सुन ही रहे हैं। क्या आपने उनके भाषणों में हिंदू-मुसलमान, हिंदुस्तान-पाकिस्तान और श्मशान-कब्रस्तान के अलावा कोई और शब्द सुना है?’’ उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर भी हमला करते हुए कहा कि जिस तरह दीमक घर या अन्य वस्तु की सतह के नीचे गुपचुप तरीके से लगकर उसे बर्बाद करती है, वैसे ही संघ भी गुपचुप तरीके से काम करते हुए पूरी व्यवस्था को बिगाड़ रहा है।

Advertisment

सिंह ने कहा, ‘‘इस बात पर सबसे ज्यादा गालियां मैं खाऊंगा क्योंकि कहा जाएगा कि मैंने संघ की तुलना दीमक के साथ कर दी है। लेकिन मैंने संघ को नहीं, बल्कि उस विचारधारा के चरित्र को दीमक कहा है जो गुपचुप तरीके से देश की व्यवस्था बिगाड़ रही है।’’ इससे पहले, सांसद ने शहर में युवा कांग्रेस के एक कार्यक्रम में संघ के नेताओं को बहस की चुनौती देते हुए कहा, ‘‘तुम्हारा संगठन कहां है? तुम्हारा अस्तित्व कहां है? तुम्हारी पंजीकृत संस्था कहां है? ये लोग (संघ कार्यकर्ता) केवल गुपचुप तरीके से काम करते हैं। मैं यह भी पूछना चाहता हूं कि क्या संघ ने कभी एक संगठन के रूप में धरना दिया है या किसानों व मजदूरों के समर्थन में आंदोलन किया है?' उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि देश में लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है कि 'हिंदू धर्म खतरे में है' ताकि फासीवादी विचारधारा को आगे ले जाया जा सके और इसके आधार पर राजनीतिक पद प्राप्त कर धन कमाया जा सके। सिंह ने कहा, ‘‘भारत में मुसलमानों और ईसाई अंग्रेजों के सैकड़ों साल राज में हिंदू धर्म को कभी खतरा नहीं हुआ। लेकिन मैं यह बात नहीं समझ पा रहा हूं कि आज जब देश में राष्ट्रपति से लेकर नीचे तक के सभी अहम पदों पर हिंदू आसीन हैं, तब हिंदू धर्म को खतरा कैसे हो सकता है?’’

up elections 2022 up election news 2022 up election date 2022 UP Election 2022 NEWS UP Election 2022 dates up election 2022 date up election 2022 bjp Up election 2022 UP Election 2021 up 2022 elections punjab elections 2022 punjab election 2022 goa election 2022 elections 2022 election2022 election dates 2022 election date in 2022 election 2022 news election 2022 date election 2022 election digvijaya singh digvijay singh pariyar songs digvijay singh pariyar digvijay singh news today digvijay singh news latest digvijay singh news digvijay singh latest news digvijay singh latest digvijay singh interview digvijay singh controversy digvijay singh congress digvijay singh bjp digvijay singh bhopal digvijay singh audio leaked digvijay singh audio chat digvijay singh audio Digvijay Singh Congress leader Digvijay Singh congress digvijay singh assam election 2022 2022 election dates
Advertisment
चैनल से जुड़ें