Advertisment

UP Election 2022: नड्डा का सपा समेत विपक्षी दलों पर निशाना, चुनाव में जीत का किया दावा

UP Election 2022: नड्डा का सपा समेत विपक्षी दलों पर निशाना, चुनाव में जीत का किया दावा UP Election 2022: Nadda targets opposition parties including SP, claims victory in elections

author-image
Bansal News
JP Nadda: वैक्सीन मुद्दे पर जेपी नड्डा ने विपक्ष को घेरा- कहा 'भ्रम पैदा करने वालों ने चुपके से लगवाया टीका'

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) समेत सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करेगी। नड्डा ने यहां सुभारती विश्वविद्यालय ग्राउंड में आयोजित पश्चिम क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह नई सपा नहीं है बल्कि वही पुरानी सपा है।

Advertisment

उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगे और कवाल कांड की चर्चा की। उन्होंने कैराना पलायन के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि पहले राज्य में आये दिन दंगे होते थे लेकिन अब शांति का माहौल कायम है। उन्होंने किसानों के मुद्दे पर विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार में 20 चीनी मिल बंद हुई थीं जबकि सपा के शासनकाल में 11 चीनी मिल बंद हुई थीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बंद चीनी मिलों को खोलने का काम किया हैं।

नड्डा ने कहा, ‘‘आज प्रदेश में योगी सरकार ने गन्ना किसानों को रिकॉर्ड भुगतान किया है। गन्ना हमारा है और (मोहम्मद अली) जिन्ना उनका है। हम गन्ना पर चुनाव लड़कर जीतेंगे और हम जिन्ना मानसिकता का भी पर्दाफाश करेंगे।’’ गौरतलब है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कुछ दिन पहले हरदोई में एक भाषण में कहा था, ‘‘सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मोहम्मद अली) जिन्ना ने पढ़ाई की और बैरिस्टर बने तथा भारत की आजादी के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे।'

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘स्वामीनाथन रिपोर्ट में कहा गया था कि लागत का डेढ़ गुना किसानों को मिलना चाहिए, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने ऐसा नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने का काम किया।’’ उन्होंने कहा कि पहले यूरिया लेने के लिए किसानों पर लाठीचार्ज होता था फिर भी उन्हें यूरिया नहीं मिलता था। उन्होंने कहा कि लेकिन आज यूरिया को ‘नीम कोटेड’ करने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया ताकि यूरिया की कालाबाजारी न हो सके और किसानों को आसानी से मिल सके।

Advertisment

नड्डा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अभी तीन कृषि कानून वापस लिए हैं। दम भरने के लिए कई लोग खुद को किसान नेता कह रहे हैं लेकिन किसानों के लिए जो काम मोदी ने किया, वह किसी और ने कभी नहीं किया है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति थी जो कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया। किसी भी मुस्लिम देश में ‘तीन तलाक’ नहीं है। भारत के उच्चतम न्यायालय ने भी कहा था कि तीन तलाक समाप्त करो लेकिन पहले की सरकारों ने यह काम नहीं किया।’’

नड्डा ने कहा कि जब कोरोना महामारी आयी तब अमेरिका जैसा देश भी तय नहीं कर पाया कि जान बचाए या मंदी से बचे लेकिन प्रधानमंत्री ने लोगों की जान भी बचाई और जहान भी बचाया। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां एक नेता है जो कह रहे थे कि यह मोदी का टीका है, यह भाजपा टीका है, इसे मत लगाना, आज मैं उनसे पूछता हूं कि कैसा लगा मोदी का टीका, जल्द ही तुम्हारी ‘लाल टोपी’ भी ‘केसरिया’ होने वाली है।’’

उन्होंने परिवारवाद को लेकर भी विपक्ष पर साधते हुए कहा, ‘‘कुछ पार्टियों में किसी पद पर जाने के लिए भतीजा होना जरूरी है, बेटा होना आवश्यक है, सभी पार्टियां परिवारवाद की पार्टियां बन चुकी हैं बस ताली बजाओं और कोई काम नहीं है।’’ बूथ सम्मेलन में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और कई बड़े पदाधिकारी चुनावी रणनीति पर मंथन करने पहुंचे।

Advertisment
up elections 2022 up election survey 2022 up election news 2022 up election news up election 2022 survey up election 2022 public opinion up election 2022 opinion poll UP Election 2022 NEWS up election 2022 exit poll up election 2022 date up election 2022 bjp up election 2022 akhilesh yadav Up election 2022 UP Election UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 prime minister and jp nadda pm modi meets jp nadda narendra modi and jp nadda Nadda modi to meet jp nadda modi jp nadda jp-nadda jp nadda west bengal jp nadda up visit jp nadda speech jp nadda news today jp nadda news jp nadda meerut visit jp nadda meerut dora jp nadda live meerut jp nadda live JP Nadda latest News jp nadda interview jp nadda in meerut jp nadda bjp president J P Nadda BJP President JP Nadda BJP JP Nadda bjp adhyaksh jp nadda Assembly elections 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें