Advertisment

UP Election 2022: महोबा में Congress की आम सभा, बीजेपी पर साधा निशाना

UP Election 2022: महोबा में Congress की आम सभा, बीजेपी पर साधा निशाना UP Election 2022: Congress's general meeting in Mahoba, targets BJP

author-image
Bansal News
Lakhimpur Kheri Violence: राहुल के बाद प्रियंका का फूटा गुस्सा, वीडियो जारी कर पूछा-अजय मिश्रा और उनका बेटा गिरफ्तार क्यों नहीं?

महोबा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे के उद्घोष के साथ कहा कि ''भाजपा की नई खनिज नीति, किसानों की दुर्दशा, पानी की समस्या, बेरोजगारी, महंगाई के चलते बुंदेलखंड का बुरा हाल है।'' प्रियंका ने दावा किया कि ''हम भाजपा की लूट वाली नीति को खत्‍म करेंगे।''

Advertisment

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को यहां छत्रसाल स्टेडियम में 'प्रतिज्ञा रैली' में वादा किया, 'उत्तर प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा और महिलाओं को साल में तीन घरेलू गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।' उन्होंने कहा, 'कोरोना काल में आर्थिक तंगी के चलते बिजली बिल न जमा करने वालों का बिजली बिल भी माफ होगा।'

बुंदेलखंड के किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा कि बुंदेलखंड के संसाधनों पर बुंदेलखंड के लोगों का हक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर बुंदेलखंड को छलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि खाद की कमी के चलते बुंदेलखंड में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्‍होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर किसानों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दावा किया कि दो सालों में 1500 किसानों ने आत्महत्या की।

बुंदेलखंड के विकास के लिए काम करने का भरोसा देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की तरह चुनावी बुंदेलखंड विकास बोर्ड नहीं बल्कि इसके लिये स्थाई बुंदेलखंड विकास बोर्ड बनेगा। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के लिए हर साल विकास का बजट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महोबा में वीर आल्हा-ऊदल के नाम पर एक बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बनायेंगे। उन्होंने कहा कि हमने छुट्टा जानवरों के लिए छत्तीसगढ़ के मॉडल को लागू करने की योजना बनायी है और हमारी सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ मॉडल यहां लागू करेंगे।

Advertisment

कांग्रेस महासचिव ने भरोसा दिया '' हमने ये भी तय किया है जिन परिवारों को सबसे ज्यादा आर्थिक मार कोरोना की पड़ी है, जिनके छोटे-छोटे कारोबार बंद हुए उनको 25000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।'' साथ ही यह भी कहा ''हमने यह भी तय किया कि 20 लाख सरकारी रोजगार देंगे और हमारी सरकार बनने के बाद कोई भी बीमारी हो तो 10 लाख रुपये तक का इलाज सरकार करवायेगी । कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार के पास बुंदेलखंड के विकास के लिए कोई योजना नहीं है।

उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा ''आप पूछिये कि यहां के पान के लिए क्या योजना है, भंवर सागर के लिए क्या योजना है।'' उन्होंने कहा कि पत्थर यहां का सोना है लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण यहां के लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार पर पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने का आरोप लगाया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार दोपहर बाद महोबा पहुंचीं। रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद थे।

Uttar Pradesh elections 2022 uttar pradesh assembly election 2022 up eletion 2022 up elections 2022 UP Elections up election survey 2022 up election survey up election news up election 2022 public opinion up election 2022 opinion poll aaj tak up election 2022 opinion poll UP Election 2022 NEWS Up election 2022 UP Election up chunav 2022 up assembly election 2022 UP Assembly Election rahul gandhi Priyanka Gandhi" Priyanka Gandhi Vadra priyanka gandhi today news Priyanka Gandhi news priyanka gandhi mahoba visit today priyanka gandhi mahoba visit priyanka gandhi mahoba live priyanka gandhi mahoba Priyanka Gandhi Live priyanka gandhi latest news priyanka gandhi ka bhashan priyanka gandhi interview priyanka gandhi in uttar pradesh priyanka gandhi in up priyanka gandhi in mahoba priyanka gandhi addresses the pratigya rally in mahoba Mahoba bjp up election 2022 Assembly elections 2022 2022 up election
Advertisment
चैनल से जुड़ें