Advertisment

UP Election 2022 : मुख्यमंत्री का ‘80 बनाम 20 फीसदी’ की बात करना युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश: प्रियंका

UP Election 2022 : मुख्यमंत्री का ‘80 बनाम 20 फीसदी’ की बात करना युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश: प्रियंका UP Election 2022: CM's talk of '80 vs 20 percent' trying to divert attention from youth issues: Priyanka

author-image
Bansal News
UP Election 2022 :  मुख्यमंत्री का ‘80 बनाम 20 फीसदी’ की बात करना युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश: प्रियंका

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस विधानसभा चुनाव में ‘80 बनाम 20 फीसदी’ की बात करना युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘उप्र के चुनावों में '80-20' जैसी बातें करना चार सौ बीसी कर युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। असलियत यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में प्रति 100 लोगों में से 68 के पास काम नहीं है।’’

Advertisment

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘मेरे युवा दोस्तों, अपनी शक्ति से उप्र के चुनावों को रोजगार, शिक्षा जैसे मुद्दों का चुनाव बनाएं।’’ गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आगामी चुनाव 80 बनाम 20 फीसदी के बीच होगा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास के मुद्दे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी ।उन्होंने कहा था, ‘‘ 80 फीसदी समर्थक एकतरफ होंगे, जबकि 20 फीसदी दूसरी तरफ। मुझे लगता है कि 80 फीसदी लोग सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे जबकि 20 फीसदी ने हमेशा विरोध किया है, आगे भी विरोध करेंगे लेकिन सरकार भाजपा की आएगी। भाजपा फिर ‘सबका साथ सबका विकास’ के अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेगी ।’’

Uttar Pradesh Election 2022 up elections 2022 up election news up election date 2022 up election 2022 survey up election 2022 public opinion up election 2022 opinion poll UP Election 2022 NEWS up election 2022 latest news up election 2022 ground report up election 2022 date Up election 2022 UP Election UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 sambit patra priyanka gandhi punjab election 2022 Priyanka Gandhi" priyanka gandhi video Priyanka Gandhi Vadra priyanka gandhi today priyanka gandhi speech priyanka gandhi punjab priyanka gandhi pm modi security breach Priyanka Gandhi news priyanka gandhi latest news priyanka gandhi interview priyanka gandhi in up priyanka gandhi exclusive priyanka gandhi comment on bjp priyanka gandhi cm channi priyanka gandhi amethi live priyanka gandhi elections 2022 election 2022 bjp on priyanka gandhi Assembly elections 2022 Assembly Election 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें