Advertisment

UP Election 2022 : बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, चुनावी नारा भी दिया

UP Election 2022 : बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, चुनावी नारा भी दिया UP Election 2022: BSP released second list of candidates, also gave election slogan

author-image
Bansal News
UP Election 2022 : बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, चुनावी नारा भी दिया

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के तहत 55 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 51 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची जारी की। मायावती ने इस अवसर पर चुनावी नारा भी दिया ‘‘हर पोलिंग बूथ को जिताना हैं, बसपा को सत्ता मे लाना हैं।’’ उन्होंने इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह कोरोना नियमों का पालन करते हुए चुनाव मैदान में उतरें। यहां जारी दूसरी सूची में सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिलों की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Advertisment

पंजाब में उसने अकाली दल के साथ गठबंधन किया

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आज घोषित उम्मीदवारों में 23 मुस्लिम, 10 अनुसूचित जाति और एक ब्राह्मण शामिल हैं। बसपा द्वारा जारी दूसरी सूची में सहारानपुर की बेहट सीट से रईस मलिक, बिजनौर की नजीबाबाद सीट से शाहनवाज आलम, मुरादाबाद की कांठ सीट से आफाक अली खां, संभल की चंदौसी सुरक्षित सीट से रणविजय सिंह, रामपुर जिले की रामपुर सीट से सदाकत हुसैन, शाहजहांपुर की कटरा सीट से राजेश कश्यप आदि का नाम शामिल हैं। इस अवसर पर मायावती ने कहा, ‘‘बसपा उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पूरी ताकत और तैयारी के साथ अकेले लड़ रही है, लेकिन पंजाब में उसने अकाली दल के साथ गठबंधन किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी को इन दोनों राज्यों में अच्छे परिणाम मिलेंगे और उसका गठबंधन पंजाब में अच्छा प्रदर्शन करेगा।'

14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा

उल्लेखनीय है कि बसपा प्रत्याशियों की पहली सूची 15 जनवरी को जारी की गयी थी। उत्तर प्रदेश में चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी को राज्य के पश्चिमी हिस्से के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। दूसरे चरण में 14 फरवरी को राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश में 20 फरवरी को तीसरे चरण में 59 सीटों पर, 23 फरवरी को चौथे चरण में 60 सीटों पर, 27 फरवरी को पांचवें चरण में 60 सीटों पर, तीन मार्च को छठे चरण में 57 सीटों पर और सात मार्च को सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा।

Uttar Pradesh elections 2022 Uttar Pradesh Election 2022 up elections 2022 UP Elections up election news up election 2022 survey up election 2022 public opinion up election 2022 opinion poll UP Election 2022 NEWS up election 2022 latest news up election 2022 date up election 2022 bjp Up election 2022 UP Election UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 UP Assembly Election seema kushwaha bsp news bsp mayawati bsp party imran masood bsp elections 2022 election 2022 bsp second list bsp party candidates bsp news bsp new candidate list bsp neta bsp live bsp leders bsp leader arsad rana bsp leader bsp in up bsp elections bsp election slogan BSP Chief Mayawati bsp candidates list bsp candidates first list bsp candidates bsp candidate list bsp announces list of candidates bsp alliance bsp akali alliance bsp bjp song up election 2022 arshad rana bsp arsad rana bsp neta
Advertisment
चैनल से जुड़ें