Advertisment

UP Election 2022 : बसपा ने विस चुनाव के पहले चरण के लिए इतनी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की

UP Election 2022 : बसपा ने विस चुनाव के पहले चरण के लिए इतनी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की UP Election 2022: BSP announces candidates for so many seats for the first phase of Vis elections

author-image
Bansal News
UP Election 2022 : बसपा ने विस चुनाव के पहले चरण के लिए इतनी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शनिवार को अपने जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 58 सीटों में से 53 पर प्रत्याशियों की घोषणा की। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के विधानसभा चुनाव का मतदान 10 फरवरी को है।

Advertisment

मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा कि चूंकि वह पार्टी का काम देख रही हैं इसलिए चुनाव नहीं लड़ रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पहले चरण की पांच बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी। बसपा 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन को ‘जनकल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाती है।

Up election 2022 bsp Bahujan Samaj Party BSP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें