Advertisment

UP Election 2022 : अखिलेश का दावा, भाजपा को मिलेंगी मात्र इतनी ही सीटे

UP Election 2022 : अखिलेश का दावा, भाजपा को मिलेंगी मात्र इतनी ही सीटे UP Election 2022: Akhilesh claims BJP will get only this number of seats

author-image
Bansal News
UP Election 2022 : अखिलेश का दावा, भाजपा को मिलेंगी मात्र इतनी ही सीटे

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि '80 बनाम 20' से उनका मतलब है कि भाजपा को उत्तर प्रदेश चुनाव में 20 फीसदी सीटे मिलेंगी जबकि बाकी 80 प्रतिशत सपा को मिलेगी । लेकिन आज की भीड़ देखकर लगता है कि अब उनको वह भी मिलना मुश्किल होगा । पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा अन्य भाजपा विधायकों के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मौर्य के आने से पार्टी को मजबूती मिली है ।

Advertisment

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिनों पहले हमने कहा था कि मुख्यमंत्री जी को गणित का अध्यापक रखना होगा । यह जो अस्सी और बीस की बात कर रहे हैं । समाजवादी पार्टी के साथ अस्सी फीसदी लोग खड़े ही हो गये । जिन जिन लोगों ने आज मंच को देखा होगा, स्वामी प्रसाद मौर्य की बात सुनी होगी, उससे लगता है कि वह 20 फीसदी भी उनके खिलाफ हो गये होंगे ।''

सपा नेता ने कहा, ‘‘अब भारतीय जनता पार्टी का सफाया होना तय है । अब कोई सफाया होने से रोक नहीं सकता और जो लोग तीन चौथाई की बात कर रहे थे, वह दरअसल तीन से चार फीसदी की बात कर रहे हैं ।’’ यादव ने कहा, ''आज भाजपा के पास कोई ठोस उपलब्धि नहीं हैं । यह वहीं भाजपा के लोग हैं जिन्होंने किसानो को भरोसा दिलाया था कि सरकार आएगी तो किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी । लेकिन किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई । भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने किसानो का डीजल पेट्रोल महंगा कर दिया ।

meeting Assembly elections 2022 election 2022 elections 2022 up assembly election 2022 UP Assembly Elections 2022 UP Election Up election 2022 up election 2022 date up election 2022 ground report up election 2022 latest news UP Election 2022 NEWS up election 2022 public opinion up election 2022 survey up elections 2022 Uttar Pradesh Election 2022 UP Assembly Election Uttar Pradesh Election up election news rakesh tikait exclusive up election 2022 public survey up election date 2022 tikait fadnavis raut meeting farmer govt meeting farmers meeting mamata banerjee and rakesh tikait meeting sanjay raut meets rakesh tikait sanjay raut on rakesh tikait sanjay raut rakesh tikait
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें