Advertisment

UP Election 2022: अखिलेश का सरकार पर वार, बोले- झूठे वादों की महारथी है भाजपा...

UP Election 2022: अखिलेश का सरकार पर वार, बोले- झूठे वादों की महारथी है भाजपा... UP Election 2022: Akhilesh attacked the government, said - BJP is the master of false promises...

author-image
Bansal News
Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष का सरकार पर वार, बोले- 'झूठ का फूल' अब बना 'लूट का फूल'

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) को झूठे वादों की महारथी करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित हार से डरी भाजपा बौखला गई है।यादव ने यहां एक बयान में कहा 'भाजपा सरकार विज्ञापन में नम्बर वन और शासन में शून्य है। उसे झूठे वादों में महारत हासिल है। मगर अब जनता सच्चाई से भलीभांति परिचित हो गई है।' उन्होंने कहा कि जनता को भाजपा और समाजवादी सरकारों के बीच फर्क भी मालूम है।

Advertisment

यादव ने कहा कि 2022 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता के आक्रोश और अपनी हार से डरी भाजपा में बौखलाहट की स्थिति हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कानून-व्यवस्था को लेकर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा “ इसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। सच्चाई यह है कि भाजपा के राज में कहीं कोई सुरक्षित नहीं है। प्रशासन पूरी तरह पंगु है। महिलाएं असुरक्षित हैं। राजधानी लखनऊ में भी अपराधी बेफिक्र हैं। ”

उन्होंने आरोप लगाया “ प्रदेश में भाजपा के अब तक के कार्यकाल में लोगों की जिन्दगी और युवाओं के भविष्य के साथ सिर्फ खिलवाड़ हुआ है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। खर्च बढ़ने और कमाई घटने से एक बड़ी आबादी के सपने टूट गए हैं। आक्रोशित जनता वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देगी।”

up elections 2022 up election survey up election news today up election news hindi up election news 2022 up election news 2021 up election news up election akhilesh yadav up election 2022 public opinion up election 2022 opinion poll up election 2022 date up election 2022 akhilesh yadav Up election 2022 UP Election election news Assembly elections 2022 akhilesh yadav rally akhilesh yadav news akhilesh yadav latest news akhilesh yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें