Advertisment

UP PPS Transfer: यूपी के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने 17 डीएसपी अफसरों का किया ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

UP DSP Transfer List PPS Officers Yogi Government: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 17 डीएसपी स्तर के अफसरों का तबादला किया। देखें पूरी लिस्ट और जानें कौन-कहां तैनात हुआ।

author-image
Shashank Kumar
UP PPS Officers Transfer Yogi Government

UP DSP Transfer List PPS Officers Yogi Government

रिपोर्ट- आलोक राय

UP DSP Transfer List: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाल ही में महाकुंभ 2025 की तैयारियों के मद्देनजर कई पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए थे, और अब 11 पीपीएस (Provincial Police Service) अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही 6 ट्रेनी पीपीएस अफसरों को नई तैनाती दी गई है।

Advertisment

किन अफसरों का हुआ ट्रांसफर? देखें पूरी सूची

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार, लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, कासगंज समेत कई जिलों में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

11 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

[caption id="attachment_778190" align="alignnone" width="1046"]UP DSP Transfer List PPS Officers Yogi Government 11 पीपीएस अफसरों की लिस्‍ट[/caption]

  1. नितेश प्रताप सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, बिजनौर।
  2. राजीव प्रताप सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, हमीरपुर।
  3. अंकित कुमार-1 – पुलिस उपाधीक्षक, सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, हरदोई।
  4. आस्था जायसवाल – सहायक पुलिस आयुक्त, आगरा से पुलिस उपाधीक्षक, आजमगढ़।
  5. जयेंद्र नाथ अस्थाना – सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक, हाथरस।
  6. संदीप कुमार वर्मा – पुलिस उपाधीक्षक, कुंभ मेला, प्रयागराज से पुलिस उपाधीक्षक, कासगंज।
  7. रामकृष्ण चतुर्वेदी – पुलिस उपाधीक्षक, कुंभ मेला, प्रयागराज से मंडलाधिकारी, चित्रकूट।
  8. महेंद्र सिंह देव – पुलिस उपाधीक्षक, कुंभ मेला, प्रयागराज से पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ।
  9. सुशील कुमार सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ से मंडलाधिकारी, लखनऊ।
  10. डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह – पुलिस उपाधीक्षक, कुंभ मेला, प्रयागराज से पुलिस उपाधीक्षक, फतेहपुर।
  11. प्रशाली गंगवार – पुलिस उपाधीक्षक, गोरखपुर से सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर।
Advertisment

6 ट्रेनी पीपीएस अफसरों को भी मिली नई तैनाती

[caption id="attachment_778191" align="alignnone" width="1089"]UP DSP Transfer List PPS Officers Yogi Government 6 ट्रेनी पीपीएस अफसरों को मिली तैनाती[/caption]

  1. पवीन प्रकाश: पुलिस उपाधीक्षक, सिद्धार्थनगर
  2. अरविंद सोनकर: पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या
  3. सच्चिदानंद सिंह: पुलिस उपाधीक्षक, मैनपुरी
  4. प्रगति चौहान: पुलिस उपाधीक्षक, पीलीभीत
  5. कृष्ण कांत त्रिपाठी: पुलिस उपाधीक्षक, बांदा
  6. भूपेश कुमार पांडेय: पुलिस उपाधीक्षक, आजमगढ़

योगी सरकार ने 6 ट्रेनी पीपीएस अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में तैनाती दी है। यह कदम प्रशासनिक सुधार और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है।

Advertisment

पुलिस प्रशासन में सुधार की दिशा में उठाया गया कदम

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सरकार समय-समय पर पुलिस अधिकारियों के तबादले करती रही है। महाकुंभ 2025 की तैयारियों के मद्देनजर यह बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है ताकि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाई जा सके।

ये भी पढ़ें:   सौरव गांगुली का OTT डेब्यू! नेटफ्लिक्स पर पुलिसवाले के अवतार में दिखे दादा

ये भी पढ़ें:  MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में फिर चल सकती है तबादला एक्सप्रेस, IAS के बाद अब IPS अफसरों के फेरबदल की तैयारी

Advertisment
Yogi government Uttar Pradesh Updates Uttar Pradesh UP PPS Officers Transfer UP Police Transfers UP News UP DSP TransfersLaw And Order Transfers In UP PPS Officers Police news india news CM Yogi Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें