Advertisment

UP Bakrid News: उत्तर प्रदेश में बकरीद पर 60 साल के बुजुर्ग ने बकरे की जगह खुद की दी कुर्बानी, प्रशासन को लिखी चिट्ठी

UP Bakrid News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 साल के बुजुर्ग ने बकरीद पर बकरे की जगह खुद की कुर्बानी दे दी।

author-image
Vishalakshi Panthi
UP Bakrid News

UP Bakrid News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से बकरीद के दिन एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में 60 साल के ईश मोहम्मद नाम के बुजुर्ग ने बकरे की जगह खुद की जान की कुर्बानी दे दी। नमाज अदा करने के बाद वे घर लौटे और कुछ देर एकांत में बिताने के बाद पास की झोपड़ी में चले गए। थोड़ी देर बाद वहां से चीख-पुकार सुनाई दी, तो परिवार वालों ने दौड़कर देखा कि ईश मोहम्मद खून से लथपथ पड़े थे और उनके पास एक तेज धार वाला चाकू मिला।

Advertisment

अल्लाह के नाम पर दी खुद की बलि, प्रशासन को लिखी चिट्ठी

जानकारी के अनुसार, ईश मोहम्मद ने खुद की कुर्बानी देने से पहले एक पत्र लिखा था, जिसे उन्होंने जिला प्रशासन और ग्राम प्रधान के नाम संबोधित किया था। उस पत्र में उन्होंने कहा था कि "जिस बकरे को इंसान पाल-पोस कर बड़ा करता है, वह भी एक जीव है। यदि कुर्बानी देना ही है, तो मैं खुद को अल्लाह और रसूल के नाम पर कुर्बान करता हूं।" यह पत्र मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मजार से लौटकर दी आत्मबलि

परिजनों ने बताया कि ईश मोहम्मद धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे और अक्सर आंबेडकरनगर के किछौछा शरीफ स्थित मशहूर दरगाह सुल्तान सैयद मकदूम अशरफ शाह पर जाया करते थे। घटना से एक दिन पहले ही वे दरगाह से लौटे थे। बकरीद के दिन उन्होंने नमाज अदा की और फिर चुपचाप झोपड़ी में चले गए। थोड़ी देर बाद झोपड़ी से उनका कराहने की आवाज आई, तो घरवालों ने वहां जाकर देखा। वे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े थे।

इलाज के दौरान मौत, गांव में शोक

परिजनों ने तत्काल उन्हें पास के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और लोग इस आत्मबलिदान से स्तब्ध हैं।

Advertisment

प्रशासन को लिखा पत्र 

कुर्बानी से पहले ईश मोहम्मद ने पत्र में लिखा है कि -
प्रधान महोदय,
प्रशासन महोदय
तीनों दरबार की जय
इंसान बकरे को बेटे की तरह पाल-पोश कर उसकी कुर्बानी करता है। वह भी जीव है। कुर्बानी करनी चाहिए। ऐसे में अल्लाह रसूल के नाम पर मैं खुद की कुर्बानी कर रहा हूं। किसी ने मेरा कत्ल नहीं किया है। मुझे सुकून से मिट्टी देना। किसी से डरना नहीं। जहां खूंटा गड़ा है, वहीं कब्र होनी चाहिए।

New Agra Urban Centre: आगरा भविष्य की स्मार्ट सिटी, यमुन एक्सप्रेसवे के दोनों ओर विकसित होगा नया शहर, जोनल प्लान तैयार

New Agra Urban Centre Development

New Agra Urban Centre: आगरा को भविष्य का स्मार्ट और व्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया जा रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा तैयार न्यू आगरा अर्बन सेंटर को एक आधुनिक, हरित और औद्योगिक रूप से उन्नत शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Advertisment
यूपी समाचार मुस्लिम ने बकरीद पर खुद दी कुर्बानी बकरीद समाचार बकरीद पर खुद दे दी कुर्बानी देवरिया समाचार UP News sacrificed himself on bakrid muslim sacrificed himself on bakrid deoria news bakrid news
Advertisment
चैनल से जुड़ें