Advertisment

UP Congress President: यूपी में कांग्रेस ने तैयार की नई टीम, 133 जिला व महानगर अध्यक्षों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

UP Congress District Presidents List Lucknow Prayagraj: यूपी में कांग्रेस ने 75 जिलों में नई संगठनात्मक टीम की घोषणा की। जानें किस जिले में कौन बना कांग्रेस अध्यक्ष। पूरी लिस्ट यहां देखें।

author-image
Shashank Kumar
UP Congress President

यूपी में कांग्रेस ने तैयार की नई टीम

रिपोर्ट- आलोक राय, लखनऊ

UP Congress President: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक रणनीति को मजबूती देने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में कुल 133 जिला और महानगर अध्यक्षों के नाम शामिल किए गए हैं।

Advertisment

लखनऊ समेत 75 जिलों में कांग्रेस ने नियुक्त किए नए अध्यक्ष

कांग्रेस ने राजधानी लखनऊ में रुद्र दमन सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि बस्ती जिले में विश्वनाथ चौधरी को यह जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बुंदेलखंड क्षेत्र में झांसी में देशराज रिछारिया, ललितपुर में दया राम रजक, जालौन में अरविंद सेंगर और महोबा में संतोष धुरिया को कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

[caption id="attachment_780205" align="alignnone" width="1085"]UP Congress President1 UP Congress President1[/caption]

UP Congress President

UP Congress President

LIST

Congress President

UP Congress President

Congress President

प्रयागराज में तीन जिला अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस (UP Congress) ने प्रयागराज में तीन जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

Advertisment
  • महानगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी फुजैल हाशमी को दी गई है।
  • गंगापार का जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद को बनाया गया है।
  • यमुनापार का नेतृत्व अशोक पटेल करेंगे।

खास बात यह है कि नेहरू-गांधी परिवार के पारंपरिक गढ़ में कांग्रेस ने तीन में से दो जिलाध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से और एक ओबीसी समुदाय से चुना है।

पश्चिमी यूपी में भी कांग्रेस ने नई नियुक्तियां कीं

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं:

  • सहारनपुर – संदीप राणा
  • शामली – अखलाक पहलवान
  • संभल – हाजी मोहम्मद तुर्की
  • मुरादाबाद – विनोद गुंबेर
  • अमरोहा – ओमकार कटारिया
  • हापुड़ – राकेश त्यागी
  • मेरठ – गौरव भाटी
  • गौतमबुद्ध नगर – दीपक भाटी
  • बागपत – लव कश्यप
  • कासगंज – राजेंद्र कश्यप
  • अलीगढ़ – ठाकुर सोमवीर सिंह
  • बुलंदशहर – जियाउर्रहमान
Advertisment

ब्रज क्षेत्र और आगरा मंडल में भी बदलाव

ब्रज क्षेत्र और आगरा मंडल में भी नए कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है:

  • मथुरा – मुकेश धनगर
  • एटा – हाजी आशिक हुसैन
  • हाथरस – विवेक कुमार उपाध्याय
  • आगरा – रामनाथ सिकरवार

ये भी पढ़ें:  विधायकों के काफिले की गाड़ियों पर लगे पास होंगे रद्द, गाड़ियों की एंट्री पर लगाम, नियम लागू

Advertisment

कांग्रेस का मिशन-2027 और संगठनात्मक मजबूती

कांग्रेस की यह नवगठित टीम आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगी। पार्टी ने जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए ओबीसी, मुस्लिम, दलित और सवर्ण समुदाय के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया है।

यह कदम दर्शाता है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तैयारी में है। अब देखना यह होगा कि ये नियुक्तियां कांग्रेस को यूपी की राजनीति में कितनी मजबूती दे पाती हैं।

ये भी पढ़ें:  UP PCS Transfer: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 10 PCS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, लिस्ट में बड़े अफसरों के नाम

Advertisment
UP Politics UP Elections UP Congress rahul gandhi Priyanka Gandhi" political news Mission 2027 Congress president congress news BJP Vs Congress
Advertisment
चैनल से जुड़ें