Advertisment

UP Chunav 2022 : टिकट कटने पर बौखलाए भाजपा विधायक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया

UP Chunav 2022 : टिकट कटने पर बौखलाए भाजपा विधायक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया UP Chunav 2022: BJP MLA furious over ticket cut, decides to contest as an independent

author-image
Bansal News
UP Chunav 2022 : टिकट कटने पर बौखलाए भाजपा विधायक ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया

बलिया। उत्तर प्रदेश अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने टिकट कटने के बाद बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। भाजपा ने जिले की बैरिया सीट से विधानसभा चुनाव के लिए मौजूदा विधायक सुरेंद्र सिंह के बजाय बलिया सदर सीट से मौजूदा विधायक और राज्य के संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। भाजपा ने अपने प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को बलिया सदर सीट से टिकट दिया है। इस घोषणा के बाद भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिया है।

Advertisment

सुरेंद्र सिंह भाजपा के काफी चर्चित विधायक हैं

सिंह ने एक ट्वीट में कहा, “बैरिया विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित जनता से निवेदन है कि मैं आठ फरवरी को निर्दलीय नामांकन करूंगा। आप सभी अपना आशीर्वाद प्रदान करें।” सिंह ने सोमवार को 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत करते हुए टिकट कटने का ठीकरा भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त पर फोड़ते हुए कहा है कि वह नई चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। वह कल अपने समर्थकों की बैठक करेंगे और अब नौ फरवरी को नामांकन करेंगे। गौरतलब है कि सुरेंद्र सिंह भाजपा के काफी चर्चित विधायक हैं विभिन्न विषयों पर उनके बयान अक्सर चर्चा में रहते हैं।

यूपी चुनाव 2022 Uttar Pradesh Election 2022 uttar pradesh chunav 2022 up vidhan sabha chunav 2022 up elections 2022 up election 2022 survey up election 2022 public survey up election 2022 public opinion UP Election 2022 NEWS up election 2022 latest news up election 2022 ground report Up election 2022 UP Chunav News UP Chunav UP Assembly Elections 2022 up assembly election 2022 surendra singh up surendra singh speech surendra singh news surendra singh mla ballia surendra singh bjp vidhayak ballia surendra singh bjp mla surendra singh bjp surendra singh ballia surendra singh surendra narayan singh mla surendra singh jp nadda warns surendra singh mla jp nadda warns bjp mla surendra singh election 2022 Chunav 2022 bjp surendra singh bjp mlas surendra singh ballia shooting bjp mla surendra singh controversy bjp mla surendra singh ballia mla surendra singh Assembly elections 2022
Advertisment
चैनल से जुड़ें