Advertisment

UP Chunav 2022 : अखिलेश का रामपुर दौरा स्थगित, जाने इसकी वजह

UP Chunav 2022 : अखिलेश का रामपुर दौरा स्थगित, जाने इसकी वजह UP Chunav 2022: Akhilesh's Rampur tour postponed, know the reason

author-image
Bansal News
UP Chunav 2022 : अखिलेश का रामपुर दौरा स्थगित, जाने इसकी वजह

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव का रामपुर सदर सीट से पार्टी के उम्मीदवार आजम खां और स्वार सीट से प्रत्याशी उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के पक्ष में रामपुर जाकर प्रचार करने का कार्यक्रम बुधवार को 'खराब मौसम' के कारण स्थगित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अखिलेश का रामपुर में होने वाला कार्यक्रम 'खराब मौसम' के कारण स्थगित हो गया है, कार्यक्रम की अगली तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

Advertisment

वह इस वक्त जेल में हैं

अखिलेश को बुधवार को रामपुर सदर सीट से पार्टी उम्मीदवार आजम खां और जिले की ही स्वार सीट से प्रत्याशी उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रामपुर जाना था। रामपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आगामी 14 फरवरी को मतदान होगा। रामपुर से सपा सांसद आजम खान पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह इस वक्त जेल में हैं।

23 महीने बाद जमानत पर रिहा हुए

सपा ने उन्हें रामपुर सदर से अपना उम्मीदवार बनाया है। उच्चतम न्यायालय ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए अंतरिम जमानत देने की आजम की अर्जी पर विचार करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरिम जमानत के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। आजम के बेटे अब्दुल्ला आजम फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में करीब 23 महीने तक जेल में रहने के बाद हाल ही में जमानत पर रिहा हुए हैं।

Assembly elections 2022 election 2022 up assembly election 2022 UP Assembly Elections 2022 UP Election Up election 2022 up election 2022 date up election 2022 ground report up election 2022 latest news UP Election 2022 NEWS up election 2022 opinion poll up election 2022 public opinion up election 2022 survey up elections 2022 Uttar Pradesh Election 2022 UP Elections up election news up election 2022 bjp up election 2022 polls
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें