Advertisment

Flood In UP: सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, कहा-हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद, यह संकल्प है

author-image
Bansal News
Flood In UP: सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, कहा-हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद, यह संकल्प है

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित गाजीपुर और बलिया जिले का दौरा किया और कहा कि राज्य के 24 जिलों के 600 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और अधिकारियों को युद्ध स्तर पर लोगों की मदद करने के निर्देश दिये गये हैं।

Advertisment

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान शुक्रवार को गाजीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि, कई जलाशयों से पानी छोड़े जाने के कारण प्रदेश के 24 जनपदों के 600 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रभावित जिले का दौरा करने के साथ-साथ वहां की स्थिति की समीक्षा कर जरूरी इंतजाम के आदेश दे रहे हैं। गाजीपुर जिले में 32 गांव बाढ़ से प्रभावित होने की खबर है।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1426098071075627014

मुख्यमंत्री ने कहा कि, जनप्रतिनिधि तथा सरकारी अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित जनता के लिए राहत प्रदान करने का काम कर रहे हैं। पशुओं की सुरक्षा और चारे की व्यवस्था भी युद्ध स्तर पर करने को कहा गया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलिया में पत्रकारों से कहा कि बलिया जिले में गंगा, टोंस व सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने व बाढ़ से 112 गांव की करीब सवा लाख आबादी प्रभावित है।

उन्होंने बताया कि, वह प्रदेश के इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, वाराणसी व गाजीपुर की स्थिति की समीक्षा व सर्वेक्षण करने के बाद बलिया आए हैं। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत प्रदेश में 17 करोड़ लोगों को सुविधा दी जा रही है।

Advertisment

मुख्यमंत्री ने कहा कि, इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से दस-दस किलो चावल, आटा, चना, मिर्च, नमक आदि मुहैया कराया जा रहा है। साथ ही अन्य जरूरतों का भी ख्याल रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि विस्थापित लोगों के लिए शिविर स्थापित किए गए हैं।

MP politics News in Hindi rajasthan flood Politics News Haryana yogi adityanath MP Politics News Politics Hindi News योगी आदित्यनाथ politics latest news politics breaking news Madhya Pradesh political news MP political leaders breaking news MP political leaders latest news MP political leaders news MP political leaders news in Hindi MP politics Hindi news political leaders Hindi news political leaders news political leaders news in Hindi politics breaking Hindi news politics breaking news in Hindi politics Hindi latest news politics Hindi trending news politics latest news in Hindi politics news in Hindi politics trending news politics trending news in Hindi politics update Hindi news politics updates politics updates in Hindi politics viral Hindi news politics viral news politics viral news in Hindi up political leaders breaking news up political leaders latest news up political leaders news up political leaders news in Hindi UP politics Hindi news UP Politics News UP politics news in Hindi मध्य प्रदेश राजनीति flood in up Flood In UP breaking news Flood In UP hindi news Flood In UP latest news Flood In UP news Flood In UP news in hindi Flood In UP updates UP Flood
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें