/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/up-board-exam-2026-form-date-extended-apply-till-27-september-hindi-news-zxc.webp)
हाइलाइट्स
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 फॉर्म की तारीख बढ़ी
- अब 27 सितंबर 2025 तक कर सकेंगे आवेदन
- कक्षा 9 से 12 तक छात्रों को मिली राहत
UP Board Exam 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 (UP Board Exam 2026) के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र 27 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन और फीस जमा कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
यूपी बोर्ड ने यह फैसला छात्रों और स्कूलों को राहत देने के उद्देश्य से लिया है ताकि कोई भी योग्य छात्र परीक्षा से वंचित न रहे।
कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए नई तिथियां
UP Board Exam 2026 के लिए कक्षा 9 और 11 के छात्रों का अग्रिम पंजीकरण और फीस जमा करने की नई अंतिम तारीख 27 सितंबर तय की गई है। इसके बाद:
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| अग्रिम पंजीकरण और फीस जमा | 27 सितंबर 2025 तक |
| विवरण जांच और सुधार | 28 से 30 सितंबर 2025 |
| संशोधन प्रक्रिया | 1 से 4 अक्टूबर 2025 |
| फोटो युक्त सूची और challan जमा | 10 अक्टूबर 2025 तक |
कक्षा 10 और 12 के छात्रों के लिए नई तिथियां
कक्षा 10 और 12 के लिए भी यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 फॉर्म भरने और फीस जमा करने की नई तिथि 27 सितंबर रखी गई है। इसके बाद:
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| फॉर्म और फीस जमा | 27 सितंबर 2025 तक |
| फीस व छात्र विवरण अपलोड | 30 सितंबर 2025 तक |
| विवरण जांच | 1 से 4 अक्टूबर 2025 |
| संशोधन | 5 से 8 अक्टूबर 2025 |
| अंतिम दस्तावेज जमा | 10 अक्टूबर 2025 तक |
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: फॉर्म भरने का तरीका
छात्र UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नाम, जन्मतिथि, पिता/माता का नाम, फोटो, विषय और अन्य विवरण सही-सही भरना जरूरी है।
किसी भी गलत जानकारी से छात्र का पंजीकरण (Registration) रद्द हो सकता है।
स्टूडेंट्स ध्यान दें
UP Board Exam 2026 Form Date Extended होने से लाखों छात्रों को बड़ी राहत मिली है। नई समयसीमा से छात्रों और स्कूलों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, फीस जमा और सुधार करने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Modi-Cabinet-Decsion-s.webp)
चैनल से जुड़ें