Advertisment

BJP Amar Kishor: UP BJP का बड़ा एक्शन, गोण्डा के बीजेपी जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित, महिला के साथ वीडियो हुआ था वायरल

P BJP Amar Kishore:  उत्तर प्रदेश बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया है। यूपी भारतीय जनता पार्टी ने गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

author-image
anurag dubey
BJP Amar Kishor: UP BJP का बड़ा एक्शन, गोण्डा के बीजेपी जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित, महिला के साथ वीडियो हुआ था वायरल

UP BJP Amar Kishore:  उत्तर प्रदेश बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया है। यूपी भारतीय जनता पार्टी ने गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई अमर किशोर का महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद हुई है।

Advertisment

publive-image

पार्टी ने पत्र जारी करते हुए लिखा कि आपको कारण बताओं नोटिस पत्रांक संख्या-05/BJPUP/2025 दिनांक 25. 05.2025 को जारी किया गया था कि आप अपना स्पष्टीकरण भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराये। आप द्वारा भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। अतः सम्यक विचारोपरान्त मा० प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है

वीडियो में अश्लील हरकत करते दिखे जिलाध्यक्ष 

कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह पार्टी कार्यालय के भीतर महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पार्टी के ही कार्कर्ता ने इसका वीडियो बना लिया और इसकी शिकायत पार्टी के बड़े अधिकारियों से कर दी। बता दें जिलाध्यक्ष इस अश्लील हरकत को सिरे खारिज कर  रहे हैं और आरोपों को नकार रहे हैं उनका कहना है कि यह उनके खिलाफ़ विरोधियों की चाल है उन्हें बदनाम करने की साजिश है।

पार्टी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस 

वीडियो के वायरल होने के पार्टी आलाकमान हरकत में आया और गोंडा जिलाध्यक्ष अमर किशोर के पार्टी से क्यों ना निकाला जाए इसका कारण बताएं। पार्टी द्वारा जारी किए नोटिस में कहा गया है कि 7 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही उन्हें अल्टीमेटम भी दिया गया था कि अगर आपका जवाब संतोषजनक नहीं होगा तो कठोरतम कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

Advertisment

UP Politics UP BJP Gonda BJP district president Amar Kishore Kashyap Amar Kishore Kashyap expelled from BJP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें