Advertisment

UP B.Ed JEE Result 2025: उत्तर प्रदेश बी.एड जेईई रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम, इतने चरणों में होगी काउंसलिंग

UP B.Ed JEE Result 2025: बुंदेलखंड विश्विद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड जेईई का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

author-image
Vishalakshi Panthi
UP BEd JEE Result 2025

UP B.Ed JEE Result 2025: उत्तर प्रदेश बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.Ed JEE) 2025 में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र-छात्राएं अब आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisment

इस साल यह प्रवेश परीक्षा राज्यभर के केंद्रों पर 1 जून 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 3.5 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।

स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Uttar Pradesh B.Ed Joint Entrance Examination 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ‘Click Here to Download Score Card’ विकल्प चुनें।
  4. मांगी गई जानकारी जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  5. स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा जिसे डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।

काउंसिलिंग प्रक्रिया की जानकारी:

रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को रैंक के आधार पर बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग में भाग लेना होगा। यह प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी:

Advertisment
  • चरण 1 (Phase 1): रैंक 1 से 75,000 तक के उम्मीदवारों के लिए मुख्य काउंसिलिंग।
  • चरण 2 (Phase 2): रैंक 75,001 से शेष सभी योग्य उम्मीदवारों के लिए मुख्य काउंसिलिंग।
  • चरण 3 (Round 2): पूल काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया।
  • अंतिम चरण (Round 3): शेष रिक्त सीटों पर संस्थानों द्वारा डायरेक्ट एडमिशन।

Lucknow University Admissions 2025: लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी आगे, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई

Lucknow University Admissions 2025

Lucknow University Admissions 2025: लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिले के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Advertisment
ac in UP BEd JEE Result 2025 up bed jee result up bed sarkari result up bed result 2025 date up bed result 2025 official website यूपी बीएड रिजल्ट 2025 bujhansi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें