Advertisment

UP News: बदायूं में तैनात लेखपाल 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया, जमीन कब्जा दिलाने की एवज में मांगी रिश्वत

Badaun lekhpal arrested: उत्तर प्रदेश के बरेली में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लेखपाल और मिस्त्री को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई जमीन पर कब्जा दिलाने के बदले मांगी गई रिश्वत की शिकायत पर की गई।

author-image
Bansal news
UP Badaun lekhpal arrested taking bribe 10 thousand

हाइलाइट्स

  • बरेली में लेखपाल और मिस्त्री 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए
  • जमीन कब्जा दिलाने के एवज में मांगी गई थी रिश्वत
  • एंटी करप्शन टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Advertisment

Badaun lekhpal arrested: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई हुई है। जहां 20 मई को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन टीम) बरेली ने बदायूं जनपद में तैनात राजस्व विभाग के लेखपाल और एक अन्य व्यक्ति को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए लेखपाल की पहचान संजीव कुमार, पुत्र स्व. होती लाल, थाना सिविल लाइन निवासी के रूप में हुई है। वह वर्तमान में लोड़ा बहेड़ी, तहसील सदर, बदायूं में तैनात था। दूसरा आरोपी विनोद कुमार, पुत्र रमेश चंद्र, लालपुर थाना कोतवाली निवासी बदायूं का है। जो पेशे से मोटर साइकिल मिस्त्री है और "विनोद ऑटो सर्विस" नाम से कार्य करता है।

रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

शिकायतकर्ता मुशाहिद अली, ग्राम कलपिया, बदायूं के अनुसार, उसके पिता के नाम गाटा संख्या 468 (क्षेत्रफल 0.412 हेक्टेयर) की भूमि है, जिस पर कब्जा दिलाने और सीमांकन कराने के बदले लेखपाल संजीव कुमार ने 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

Advertisment

एंटी करप्शन टीम ने 20 मई को दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रैप की कार्रवाई की। टीम ने आरोपी संजीव कुमार और विनोद कुमार को लालपुल पेट्रोल पंप के पास, अमन प्रकाश राठौर के आहाते में रिश्वत लेते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक यशपाल सिंह के निर्देशन में निरीक्षक जितेंद्र सिंह और टीम द्वारा अंजाम दी गई।

केस दर्ज, जांच जारी

गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बिनावर, जनपद बरेली में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।  
Advertisment

UP News: मुरादाबाद में डेढ़ करोड़ के पुराने नोट के साथ सिपाही गिरफ्तार, 2024 से था ड्यूटी से गैरहाजिर, 3 आरोपी गिरफ्तार

UP Moradabad 1.5 crore old currency recovered gang constable arrested zxc

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डिलारी थाना क्षेत्र से डेढ़ करोड़ रुपये की पुरानी करंसी जब्त की है। इसके साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी में सबसे चौंकाने वाला नाम एक सिपाही विक्की गौतम का है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

UP POLICE up crime UP Bribery news Badaun lekhpal arrested UP Bribe Case UP Lekhpal Arrested Badaun Bribe Case BAdaun Bribery News Badaun Ghooskaand Badaun Revenue officer arrested
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें