Advertisment

Ram Mandir: 5 जून को अयोध्या में पूरे परिवार के साथ विराजेंगे राजा राम, पहले तल पर होगी प्राण प्रतिष्ठा

Ram Mandir: अयोध्या में 5 जून को भगवान श्रीराम की राजा रूप में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होगा। राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार की स्थापना के साथ सात उपमंदिरों में भी देव विग्रहों की प्रतिष्ठा की जाएगी।

author-image
Bansal news
UP Ayodhya Ram Mandir pran pratishtha held second term zxc

हाइलाइट्स

  • अयोध्या में 5 जून को राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा
  • राम दरबार संग सात उपमंदिरों में देव विग्रह स्थापित
  • मंदिर निर्माण पूर्ण, अब ऐतिहासिक राज्याभिषेक
Advertisment

Ram Mandir: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनने जा रही है। 22 जनवरी 2024 को रामलला के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब 5 जून को भगवान श्रीराम की राजा के रूप में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य अनुष्ठान होगा। इस अवसर पर राम मंदिर के पहले तल पर भव्य राम दरबार की स्थापना की जाएगी, जिसमें भगवान राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी भी विराजमान होंगे।

राम दरबार के साथ होंगे 7 उपमंदिरों में देव विग्रह स्थापित

राम मंदिर परिसर में केवल राम दरबार ही नहीं, बल्कि सप्त देवताओं के उपमंदिरों में भी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इनमें ईशान कोण में शिवलिंग, अग्निकोण में श्रीगणेश, दक्षिण में महाबली हनुमान, नैऋत्य कोण में सूर्य देव, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तर में अन्नपूर्णा माता और दक्षिण-पश्चिम में शेषावतार की प्रतिमा शामिल है। ये सभी मूर्तियां पूरी धार्मिक विधि-विधान से स्थापित की जाएंगी।

दूसरी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे ये खास आयोजन

इस बार प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त अयोध्या के प्रकांड विद्वानों—आचार्य प्रदीप शर्मा, आचार्य राकेश तिवारी और आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री—ने निकाला है। यह आयोजन ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी, 3 जून से शुरू होगा और 5 जून को गंगा दशहरा के दिन संपन्न होगा। इसी दिन अभिजीत मुहूर्त (सुबह 11:25 से 11:40 बजे) में राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले 2 जून को सरयू तट से मातृ शक्तियों की जल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

Advertisment

मुख्य यजमान फिर बनेंगे डॉ. अनिल मिश्र

22 जनवरी को हुए पहले प्राण प्रतिष्ठा में यजमान की भूमिका निभाने वाले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र को एक बार फिर यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। वे अपनी पत्नी के साथ राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा के मुख्य यजमान होंगे।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि अयोध्या में सभी कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंदिर निर्माण का अंतिम चरण

राम मंदिर का निर्माण कार्य अब लगभग पूर्णता की ओर है। मंदिर 2.77 एकड़ में पारंपरिक नागर शैली में निर्मित है, जिसकी लंबाई 380 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। यह 392 खंभों और 44 दरवाजों से युक्त है। सभी दरवाजे लगाए जा चुके हैं और उपमंदिरों के कपाट भी स्थापित हो चुके हैं।

Advertisment

5 जून का यह समारोह राम मंदिर निर्माण की पूर्णता का प्रतीक होगा और धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ देगा। अयोध्या एक बार फिर श्रीराम के राज्याभिषेक की साक्षी बनेगी।

Varanasi News: वाराणसी के किसान ने उगाया दुनिया का सबसे महंगा आम ‘मियाजाकी’, सुरक्षा में लगाए पहरेदार और CCTV

वाराणसी जिले के चोलापुर ब्लॉक के बबियांव गांव में इन दिनों एक खास किस्म का आम चर्चा का केंद्र बना हुआ है। गांव के किसान शैलेंद्र कुमार रघुवंशी ने जापान की विश्वप्रसिद्ध और दुनिया की सबसे महंगी आम की प्रजाति ‘मियाजाकी’ को अपने खेतों में सफलतापूर्वक उगाकर नया कीर्तिमान रचा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Advertisment
UP News Ram temple ram mandir ram darbar in ayodhya Ram Darbar Lucknow news Ayodhya Ram Temple Ayodhya news
Advertisment
चैनल से जुड़ें