Advertisment

Lucknow Route Diversion: UP विधानसभा सत्र के पहले दिन लखनऊ में रूट डायवर्जन लागू, जानें कौन-कौन से मार्ग रहेंगे बंद

Lucknow Route Diversion: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 2025 आज से लखनऊ में शुरू हो रहा है। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया है।

author-image
Shaurya Verma
UP Assembly Session 2025 Lucknow Route Diversion these roads closed hindi news zxc

हाइलाइट्स

  • यूपी विधानसभा मानसून सत्र में रूट डायवर्जन लागू
  • इमरजेंसी वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से छूट
  • ट्रैफिक पुलिस ने लखनऊवासियों से किया अपील
Advertisment

Lucknow Route Diversion: उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 2025 आज से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात की सुगमता को ध्यान में रखते हुए लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने विधानसभा और उसके आसपास के कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू कर दिया है। यह रूट डायवर्जन 11 अगस्त से सत्र समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान आम वाहनों का आवागमन विधानसभा की ओर प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें वैकल्पिक मार्गों से जाना होगा।

विधानसभा सत्र के चलते रूट डायवर्जन की व्यवस्था

यूपी विधानसभा सत्र के दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, विधान परिषद सभापति, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और विधान परिषद सदस्य विधान भवन पहुंचेंगे। साथ ही, राजनीतिक दलों द्वारा धरना-प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए विधानसभा के आस-पास के मार्गों पर सामान्य यातायात को प्रतिबंधित किया गया है।

डायवर्जन प्लान इस प्रकार है:

बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज, जीपीओ मोड़, विधानसभा की ओर आम वाहन नहीं जा सकेंगे। उन्हें लालबत्ती चौराहा, कैंट या गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा होकर जाना होगा।

Advertisment

डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

रॉयल होटल चौराहा से विधानसभा होते हुए हजरतगंज जाने पर रोक रहेगी। वाहनों को कैसरबाग, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, चिरैयाझील या बर्लिंगटन चौराहा, सदर ओवरब्रिज, कैंट होकर जाना होगा।

संकल्प वाटिका पुल तिराहा से महानगर की ओर से आने वाली रोडवेज व सिटी बसें विधानसभा नहीं जा सकेंगी। इन्हें बैकुंठ धाम, 1090 चौराहा, बंदरियाबाग, लालबत्ती, कैंट होकर भेजा जाएगा।

Advertisment

केकेसी तिराहा से चारबाग की ओर से आने वाली बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल, विधानसभा नहीं जा पाएंगी। इन्हें लोको चौराहा, कैंट या बर्लिंगटन से कैसरबाग डायवर्ट किया जाएगा।

गोमतीनगर से आने वाली बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज, विधानसभा की ओर नहीं जाएंगी, बल्कि बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज, चिरैयाझील होते हुए कैसरबाग या 1090 चौराहा होकर भेजी जाएंगी।

सिकंदरबाग चौराहा से हजरतगंज, विधानसभा जाने वाले वाहनों को बालू अड्डा, गांधी सेतु (1090) या चिरैयाझील से डायवर्ट किया जाएगा।

Advertisment

परिवर्तन चौक व हिंदी संस्थान तिराहा से हजरतगंज होकर विधानसभा जाने पर रोक रहेगी। वाहनों को कैसरबाग या चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग, 1090 चौराहा होकर भेजा जाएगा।

डीएसओ चौराहा से सिसेंडी तिराहा, रॉयल होटल की तरफ यातायात को हजरतगंज, मेफेयर तिराहा या बर्लिंगटन, कैंट से डायवर्ट किया जाएगा।

इमरजेंसी और स्कूली वाहनों को छूट

लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इमरजेंसी सेवा वाहनों जैसे एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को प्रतिबंधित मार्गों से भी गुजरने की अनुमति होगी। इसके लिए स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। किसी भी सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने लखनऊवासियों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों से न गुजरें और डायवर्ट रूट का पालन करें, ताकि विधानसभा सत्र के दौरान यातायात सुचारू रूप से चल सके।

UP Assembly Monsoon Session: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 11 अगस्त से, योगी सरकार को इन मुद्दों पर घेर सकता है विपक्ष

UP Lukncow Assembly Monsoon Session 11th august 2025 CM Yogi adityanath zxc

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 2025 11 अगस्त से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले आज लखनऊ में एक महत्वपूर्ण सर्वदलीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विपक्ष के नेता, और सभी प्रमुख दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य सत्र की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी दलों के बीच आपसी समन्वय और संवाद स्थापित करना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Lucknow Route Diversion: UP Assembly Session 2025 Traffic Alert Lucknow Assembly Traffic Arrangement Lucknow Traffic Police Monsoon Session UP Route Diversion Plano Up Lucknow Closed Lucknow Transport
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें