Advertisment

UP Assembly Election 2022: चित्रकूट में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगी प्रियंका गांधी

UP Assembly Election 2022: चित्रकूट में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद करेंगी प्रियंका गांधी UP Assembly Election 2022: Priyanka Gandhi to interact with women in 'I am a girl, can fight' program in Chitrakoot

author-image
Bansal News
Politics: यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का सियासी दांव, प्रियंका बोलीें- मेरे पास बहन है

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार को चित्रकूट में महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता उमा शंकर पांडेय ने मंगलवार को यहां बताया कि प्रियंका गांधी वाद्रा चित्रकूट के रामघाट में बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' कार्यक्रम में संवाद करेंगी।

Advertisment

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी दुर्दशा के दौर से गुजर रहे उत्तर प्रदेश के लिए आशा की एक नई किरण लेकर आई हैं और उन्हें लेकर प्रदेश की महिलाओं और लड़कियों में बहुत उत्साह और उम्मीद का माहौल है। उन्होंने कहा कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के नारे ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के एक प्रतीक का रूप ले लिया है। पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में जिस तरह से अपराध बढ़ रहा है, उसका सबसे ज्यादा बुरा असर महिलाओं पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के लिए एक मुकम्मल योजना तैयार की है। इसके तहत आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की तरफ से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए जाने का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। इसके अलावा कांग्रेस के सत्ता में आने पर छात्राओं को स्कूटी और स्मार्टफोन भी देने का वादा किया गया है। इसके अलावा सरकारी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का वादा भी किया गया है।’’ कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि यह केवल वादे नहीं बल्कि प्रियंका गांधी वाद्रा के अपने निर्णय हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की महिलाएं भाजपा के कुशासन का खात्मा करेंगी।

uttar pradesh legislative assembly elections 2022 Uttar Pradesh assembly elections 2022 up elections 2022 UP Elections up election 2022 public opinion up election 2022 priyanka gandhi up election 2022 opinion poll up election 2022 date Up election 2022 UP Election UP Assembly Elections 2022 UP Assembly Elections up assembly election 2022 opinion poll up assembly election 2022 date up assembly election 2022 state assembly election 2022 sonia gandhi rahul gandhi Priyanka Gandhi" Priyanka Gandhi Vadra priyanka gandhi uttar pradesh priyanka gandhi up election 2022 priyanka gandhi up election priyanka gandhi today priyanka gandhi speech Priyanka Gandhi Rally Priyanka Gandhi news priyanka gandhi latest speech priyanka gandhi latest news priyanka gandhi latest priyanka gandhi in uttar pradesh priyanka gandhi in up priyanka gandhi in raebareli Priyanka Gandhi in Lucknow priyanka gandhi in chitrakoot Priyanka Gandhi Congress priyanka gandhi campaign priyanka gandhi amethi pratigya rally priyanka gandhi opinion poll up election 2022 Congress General Secretary Priyanka Gandhi Assembly elections 2022 2022 uttar pradesh assembly elections
Advertisment
चैनल से जुड़ें