Advertisment

UP Assembly Election 2022 : उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया

UP Assembly Election 2022 : उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया

author-image
Bansal News
UP Assembly Election 2022 : उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया

नयी दिल्ली,  कांग्रेस ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव UP Assembly Election 2022 के लिए शुक्रवार को पार्टी के महासचिव जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया।

Advertisment

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी Sonia Gandhi ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं । सांसद दीपेंद्र हुड्डा और महाराष्ट्र सरकार की मंत्री वर्षा गायकवाड़ इसके सदस्य हैं।

पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा Priyanka Gandhi, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा और राज्य में पार्टी के सह-प्रभारी की भूमिका निभा रहे सभी राष्ट्रीय सचिव इस समिति में पदेन सदस्य होंगे।

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की दावेदारी करने वालों में से कुछ नाम चुनती है जिन्हें केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाता है। फिर उम्मीदवारों के नाम पर आखिरी मुहर लगती है।

Advertisment
UP Election Congress UP Election 2022 dates Up election 2022 UP Breaking News Hindi UP Breaking News Congress Uttar Pradesh Breaking News Bansal News AICC UP
Advertisment
चैनल से जुड़ें