Advertisment

UP Assembly Election 2022: सीएम बघेल को मिली अहम जिम्मेदारी, वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

UP Assembly Election 2022: सीएम बघेल को मिली अहम जिम्मेदारी, वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त UP Assembly Election 2022: CM Baghel gets important responsibility, appointed senior observer

author-image
Bansal News
UP Assembly Election 2022: सीएम बघेल को मिली अहम जिम्मेदारी, वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त

नई दिल्ली। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बघेल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया। कुछ महीने पहले बघेल ने असम विधानसभा चुनाव के लिए भी इसी जिम्मेदारी का निर्वहन किया था, हालांकि उस चुनाव में कांग्रेस नीत गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा।

Advertisment

छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परविर्तन को लेकर चल रही चर्चा के बीच बघेल की इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रियंका गांधी वाद्रा उप्र में कांग्रेस की प्रभारी हैं। उधर, कांग्रेस ने नीरज पांडेय को एनएसयूआई की छत्तीसगढ़ इकाई और मंजुल त्रिपाठी को मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया।

विधानसभा चुनाव 2022 कांग्रेस के चुनाव अभियान Uttar Pradesh UP Politics UP News UP Assembly Elections up assembly election 2022 state Senior Observer Bhupesh Baghel PL Punia News lucknow city politics Lucknow Latest India News Updates india news in hindi cm bhupesh baghel Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel Chhattisgarh AICC Leader Priyanka Gandhi Vadra AICC
Advertisment
चैनल से जुड़ें