Advertisment

UP Assembly Election 2022: अमन चैन के लिए आगामी चुनाव में यूपी में होकर रहेगा बदलाव- अखिलेश

UP Assembly Election 2022: अमन चैन के लिए आगामी चुनाव में यूपी में होकर रहेगा बदलाव- अखिलेश UP Assembly Election 2022: Changes will happen in UP in upcoming elections for peace- Akhilesh

author-image
Bansal News
Lakhimpur Kheri Violence: आरोपियों को जेल नहीं भेजा जा रहा क्योंकि मंत्री के खिलाफ उठ रही हैं उंगली -अखिलेश

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अमन चैन के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा करते हुए बुधवार को कहा कि आगामी चुनाव में पूरे राज्य में भारतीय जनता पार्टी का सफाया हो जाएगा।अखिलेश ने एक बार फिर कहा कि एक्सप्रेस-वे सपा सरकार की देन है, लेकिन मौजूदा सरकार में एक्सप्रेस-वे का विकास आधा अधूरा रहा है।

Advertisment

उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सपा सरकार ने मंडी सहित तमाम सरकारी सुविधाओं का ढांचा तैयार किया था, जिसे पूरा नहीं किया जा सका है।उन्होंने गाजीपुर में अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाले समय में जो बदलाव की लहर दिख रही है और गाजीपुर सीमा से लेकर पूरे प्रदेश में भाजपा का सफाया होगा। राज्य में अमन चैन के लिए अगले साल होने वाले चुनाव में बदलाव होकर रहेगा।

गौरतलब हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने वाले 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था। इस एक्सप्रेस-वे के बारे में सपा प्रमुख का दावा है कि इसका काम उनकी सरकार में शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे अभी आधा अधूरा है, पूरी तरह तैयार नही हुआ है। इस एक्सप्रेस-वे को बनाने का सपना अगर किसी ने देखा था तो वह समाजवादियों ने देखा था, ताकि यहां से दिल्ली और लखनऊ के बीच की दूरी कम हो जाये और यह एक्सप्रेस-वे खुशहाली का एक्सप्रेस वे हो। इस एक्सप्रेस-वे के किनारे किसानों के लिए मंडी बनना है।

अखिलेश ने कहा कि योगी सरकार में जो जो हो रहा है, वह किसी से छिपा नही हैं। डीजल-पेट्रोल मंहगा हो गया, ये वही लोग हैं, जिन्होंने कहा था कि हवाई चप्पललज में चलने वाले किसान को भी हवाई जहाज में बिठाएंगे। जिस तरह से डीजल-पेट्रोल मंहगा है, गरीब किसान की गाड़ी नही चल पा रही, खाद की चोरी हो रही है। प्रदेश में ‘बुल’ र्और ‘बुलडोजर’ चल रहा है और इसका सफाया करना है।उन्होंने कहा, ‘‘बरेाजगार नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है। पांच साल इंतजार करते रह गये आप (जनता) कि नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे, लेकिन नौजवान बतायें कि क्या नौकरी और रोजगार मिले हैं? नौजवानों को बदलाव लाना है। जब हर वर्ग के लोग बदलाव लाने के लिए तैयार हैं तो बदलाव होकर रहेगा और भारतीय जनता पार्टी का सफाया होगा।''

Advertisment

सपा प्रमुख ने भाजपा के केसरिया रंग पर तंज कसते हुए कहा कि इस रंग वाले लोग कभी बदलाव नहीं ला सकते हैं। ये राज्य को कभी खुशहाली के रास्ते पर नहीं ले जा सकते हैं।इस कार्यक्रम को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भी संबोधित किया ।

Uttar Pradesh Election Uttar Pradesh assembly elections 2022 up elections 2022 UP Elections up election news up election akhilesh yadav up election 2022 public opinion up election 2022 opinion poll up election 2022 date Up election 2022 UP Election UP Assembly Elections 2022 UP Assembly Elections UP Assembly Election 2022: Congress convenes meeting of general secretaries and state presidents up assembly election 2022 opinion poll up assembly election 2022 date up assembly election 2022 UP Assembly Election state assembly election 2022 opinion poll up election 2022 Assembly elections 2022 akhilesh yadav vijay yatra akhilesh yadav vijay rath yatra akhilesh yadav vijay rath akhilesh yadav up election Akhilesh Yadav tweet akhilesh yadav speech akhilesh yadav rally akhilesh yadav purvanchal express akhilesh yadav press conference akhilesh yadav on yogi adityanath akhilesh yadav on yogi akhilesh yadav on purvanchal expressway akhilesh yadav on bjp akhilesh yadav news today akhilesh yadav news akhilesh yadav live akhilesh yadav latest speech akhilesh yadav latest news akhilesh yadav latest akhilesh yadav interview akhilesh yadav 2022 uttar pradesh assembly elections
Advertisment
चैनल से जुड़ें