Advertisment

दहेज की मांग पूरी ना होने पर तोड़ी शादी: लड़की के पिता से मारपीट का भी लगा आरोप, SSP से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश के एटा से दहेज का एक मामला सामने आया है। यहां दहेज की मांगे पूरी ना होने पर शादी तोड़ दी गई है।

author-image
Vishalakshi Panthi
Dowry

Etah Dowry Case: उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है, जहां दहेज के लालचियों ने शादी तोड़ दी है। दरअसल यह मामला उत्तर प्रदेश के एटा का है। यहां अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों पर पीड़ित परिवार ने शादी तोड़ने का आरोप लगाया है। 

Advertisment

स्कॉर्पियो और भव्य दावत की मांग  

लड़की वालों ने आरोप लगाए हैं कि लड़के वालों ने लड़की के पिता से शादी की एक रस्म में 5 लाख रुपये और गहने दहेज लिए। इसके अलावा, लड़के वालों ने स्कॉर्पियो और भव्य दावत की मांग भी की थी। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो लड़के के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। 

लड़की के पिता से की मारपीट 

इस मामले में लड़की ने पिता से मारपीट का भी आरोप लगाया है। लड़की वालों ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

SSP से लगाई न्याय की गुहार

यह पूरा मामला निधौली कलां क्षेत्र का बताया जा रहा है। जब स्थानीय पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।  

Advertisment

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

बीते दिनों एटा से एक और मामला सामने आया था, जब दहेज की सारी मांगें पूरी ना होने पर शादी से इनकार कर दिया गया था। दरअसल ये मामला कस्बा धुमरी, थाना जैथरा का है। धुमरी निवासी सलमा बेगम की शादी आफताब नाम के व्यक्ति से तय थी। 

आफताब पर आरोप है कि 22 अक्टूबर को लड़की की शादी आफताब उर्फ राजू से तय थी। शादी से पहले उसे दहेज के रूप में 1 लाख 90 हजार के जेवर और 50 हजार रुपये के कपड़े, फल और मिठाइयां दिए थे। इसके बाद लड़के वालों ने 6 माह के लिए निकाह टाल दिया।  

इसी दौरान ईद पर लड़के वालों के 27 हजार रुपये का खाने का सामान और अन्य चीजें भी भेजी गईं। तब फिर उन्होंने कहा कि अब शादी को 20 दिसंबर को करने की बात कही। जब लड़के वालों से संपर्क किया तो वे घर आए और बुलेट बाइक और डेढ़ लाख की मांग करने लगे। कहा जब ये मांगें पूरी होंगी तभी बारात आएगी वरना निकाह नहीं होगा। लड़की वालों ने षड्यंत्र के तहत धोखाधड़ी करते हुए मेरे 3 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

Advertisment

ये भी पढ़ें- Triple Talaq का एक और केस: पति ने फोन पर दिया तलाक, एक महीने की बच्ची को लेकर भटक रही महिला

UP Dowry Case UP Crime News Etah News Etah Crime News Eta Dowry Case Aligarh Dowry Case Aligarh Crime News
Advertisment
चैनल से जुड़ें