Advertisment

Agra Eco Van Accident: आगरा में बेकाबू वैन ने महिलाओं और बच्चों को कुचला, लाइव वीडियो आया सामने

Agra Eco Van Accident:  आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जब बेकाबू ईको वैन ने कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल महिलाओं

author-image
anurag dubey
Agra Eco Van Accident: आगरा में बेकाबू वैन ने महिलाओं और बच्चों को कुचला, लाइव वीडियो आया सामने

रिपोर्ट- कृष्णा त्यागी, आगरा 

हाइलाइट्स 

  • घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल
  • पूजन कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और बच्चों को रौंद दिया
  • स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया
Advertisment

Agra Eco Van Accident:  आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जब बेकाबू ईको वैन ने कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और बच्चों को रौंद दिया। इस दर्दनाक घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनमें अधिकतर महिलाएं और छोटे बच्चे शामिल हैं।

publive-image  publive-imagepublive-image

यह भी पढ़ें:UP BJP Jila Adhyaksh: अंबेडकर नगर में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के साथ अभद्रता,पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

घटना का लाइव वीडियो आया सामने

इस घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार से आ रही इको वेन लोगों की भीड़ में घुस जाती है और कई लोगों को टक्कर मार देती है। वीडियो के वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच चुके हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

Advertisment

publive-image

ड्राइवर फरार, तलाश जारी

हादसे के बाद इको वेन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। घटना के कारण स्थानीय लोगों में दहशत और गुस्सा है। यह हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं और बच्चे कुएं पूजन के पारंपरिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। पूजा के दौरान सड़क किनारे खड़े लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने अचानक कुचल दिया।

UP BJP Jila Adhyaksh: अंबेडकर नगर में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के साथ अभद्रता,पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

अंबेडकरनगर में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह पुलिस के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा पूरे दिन जारी रहा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह अपने पति के ऊपर हमला करने वाले। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Advertisment
Agra Sikandra accident Eco van accident Agra breaking new
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें