Advertisment

UP Agra Road Accident: आगरा में सड़क हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत, आधा दर्जन घायल

UP Agra Road Accident: आगरा में सड़क हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत आधा दर्जन घायल

author-image
Preeti Dwivedi
Agra Road Accident

Agra Road Accident

UP Agra Road Accident: उत्तरप्रदेश के आगरा में शुक्रवार को सड़क हादसे में एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisment

जानकारी के अनुसार पूरी घटना फिरोजाबाद क्षेत्र के पास लखनऊ एक्सप्रेसवे के 40 वे माइल स्टोन पर की बताई जा रही है। इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी लोग कुंभ से स्नान करके लौट रहे थे।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 40 वे माइल स्टोन पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई है। जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई है। सभी घायल प्रयागराज से लौट रहे थे। इसमें घायलों को शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया है। हालांकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ड्रायवर को आई झपकी

जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है। जब नई दिल्ली के कुछ लोग कुंभ स्नान कर लौट रहे कार पलट गई। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के 40 वे माइलस्टोन पर अचानक से चालक को झपकी आने के चलते अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के बाद जानकारी मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को नजदीकी फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और दो लोगों को शिकोहाबाद भेज दिया गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisment

कार में ये थे सवार

घटना में बुराड़ी दिल्ली निवासी अनंत कुमार पुत्र रमेश झा,सुमित ठाकुर पुत्र रमेश झा,आरव पुत्र सुमित ,शिवन्या पुत्री अमित लक्ष्मी देवी पत्नी सुमित घायल हो गए।घटना में आशा देवी पत्नी लक्ष्मण ठाकुर तथा रेखा पत्नी अशोक कुमार की मौके पर मौत हो गई। जिनके शव फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ को लेकर सपा सांसद अफजाल अंसारी का विवादित बयान: अगर पाप धुल जाएगा तो मतलब आगे बैकुंठ जाने का रास्ता खुल जाएगा

UP Agra Road Accident
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें