Advertisment

FSDA की छापेमारी में मिलावटी घी का खुलासा: वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन से बनाते थे देसी घी, 537 kg मिलावटी घी जब्त

Agra FSDA Raid: आगरा में मिलावटी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। FSDA की टीम ने शनिवार 29 मार्च की शाम को पंजा मदरसा स्थित एक दुकान में छापा मारा था। फैक्ट्री में वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन से मिलावटी घी बनाया जा रहा था। छापेमारी में पुलिस ने 537 किलोग्राम मिलावटी घी बरामद किया है।

author-image
Bansal news
Agra FSDA Raid

हाईलाइट्स

  • वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन से देशी घी बनाया जा रहा था।
  • FSDA ने पंजा मदरसा में दिनेश गुप्ता की दुकान में छापा मारा था।
  • पारस सहित 6 ब्रांड का घी हुआ बरामद, 537 किग्रा घी था।
Advertisment

Agra FSDA Raid: त्योहार की शुरुआत से पहले एक बार फिर से देश में मिलावट के खेल शुरु हो गया है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने शनिवार 29 मार्च की शाम पंजा मदरसा स्थित एक दुकान में छापा मारा। जहां वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन से देश घी तैयार बनाया जा रहा था।

FSDA की छापेमारी में पारस सहित 6 और ब्रांड का घी बरामद किया गया। साथ ही 537 किग्रा घी बरामद किया गया। टीम ने पांच नमूने लिए हैं।

बड़े पैमाने पर मिलावटी घी की तैयारी 

शहर में बड़े पैमाने पर मिलावटी घी का अवैध उत्पादन किया जा रहा है। जिसमें पाम आयल, वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन तेल मिलाया जाता है। कचहरी घाट के निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता की पंजा मदरसा स्थित दुकान है। जहां पिछले छह महीनों से ब्रांडेड घी की बिक्री की जा रही है।

Advertisment

इस दुकान पर 15 किग्रा की एक टिन में एक किग्रा वनस्पति और एक किग्रा रिफाइंड सोयाबीन तेल मिलाया जाता है। जबकि शुद्ध घी के रूप में सिर्फ दो किग्रा बचता है, जिसे अलग कर लिया जाता है।

इसे भी पढ़े-उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों के पास नहीं बिकेगा मांस

537 किग्रा मिलावटी घी बरामद 

publive-image

FSDA की छापेमारी के बाद सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया कि दुकान से 537 किग्रा घी बरामद किया गया है। बरामद घी के पांच नमूने भी लिए गए हैं। छापेमारी टीम में आरएस परमार, कृष्ण गोपाल यादव, चंद्र विजय, जितेंद्र कुशवाहा शामिल रहे। दुकानदार नामचीन कंपनियों के घी में मिलावट कर उसे बेच रहा था। 15 किग्रा घी में एक किग्रा वनस्पति और एक किग्रा रिफाइंड सोयाबीन की मिलावट की जा रही थी ।

Advertisment

रजरई में पकड़ी गई थी मिलावटी घी की फैक्ट्री

पांच महीने पहले, FSDA और पुलिस ने रजरई में मिलावटी घी की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। ये फैक्ट्री सात राज्यों के 36 से अधिक शहरों में घी की आपूर्ति करती थी। फैक्ट्री का संचालक ग्वालियर का था। यहां नामी ब्रांड्स के घी की बिक्री की जाती थी।

पहचान करना मुश्किल

सहायक आयुक्त खाद्य का कहना है कि एक ही देशी घी में वनस्पति और रिफाइंड को मिलाया जा रहा था। इसकी पहचान आसान नहीं होती है। इसी बात का फायदा दुकानदार दिनेश चंद्र द्वारा उठाया जा रहा था।

ये हुआ बरामद

पारस घी, आठ टिन
कृष्णा घी, 24 टिन
जेमिनी वनस्पति, 12 टिन
तैयार हुआ घी, 50 टिन,
विभोर रिफाइंड, छह टिन
डैमेज घी, पांच टिन
एक कंटेनर में 30 किग्रा तैयार घी मिला। इस घी की पैकिंग होनी थी।

Advertisment

कासगंज में घूम रही शराब बेचने वालों की कार, स्पीकर पर बज रहा बंपर ऑफर 

UP Liquor Offer: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले शराब की बिक्री बढ़ाने के लिए गांव-गांव प्रचार हो रहा है। चार पहिया गाड़ी में लाउड स्पीकर लगाकर प्रचार किया जा रहा है। लाउड स्पीकर से हो रहे प्रचार में शराब की बोतल पर 80 रुपए छूट की बात हो रही है। पढ़ने के लिए क्लिक करें 

FSDA Raid FSDA Food Safety and Drugs Administration Food department raid Agra adulterated ghee seized Adulterated ghee exposed in Agra
Advertisment
चैनल से जुड़ें