Advertisment

Karni Sena Rakt Swabhiman Rally: आगरा में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, राणा सांगा जयंती पर क्षत्रियों की हुंकार

Karni Sena Rakt Swabhiman Rally: आगरा के गढ़ी रामी इलाके में राणा सांगा जयंती के मौके पर रक्त स्वाभिमान रैली (Karni Sena Rakt Swabhiman Rally) को लेकर

author-image
anurag dubey
Karni Sena Rakt Swabhiman Rally: आगरा में करणी सेना का शक्ति प्रदर्शन, राणा सांगा जयंती पर क्षत्रियों की हुंकार

हाइलाइट्स

  • क्षत्रिय समुदाय का जबरदस्त जमावड़ा
  • क्षत्रिय संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.
  • राणा सांगा अमर रहे!" और "क्षत्रिय शक्ति जिंदाबाद लगे नारे
Advertisment

Karni Sena Rakt Swabhiman Rally: आगरा के गढ़ी रामी इलाके में राणा सांगा जयंती के मौके पर रक्त स्वाभिमान रैली (Karni Sena Rakt Swabhiman Rally) को लेकर क्षत्रिय समुदाय का जबरदस्त जमावड़ा हुआ है। एत्मादपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की सूचना है, जिसके चलते पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

publive-image

तलवारें लहराते युवाओं का जोश

रैली में हाथों में तलवारें और बंदूकें लिए युवाओं का उत्साह देखने लायक था। "राणा सांगा अमर रहे!" और "क्षत्रिय शक्ति जिंदाबाद!" जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। एमजी रोड पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया, जबकि भगवान टॉकीज चौराहे पर बुलडोजर तैनात किए गए। पुलिस ड्रोन और हेलीकॉप्टर से निगरानी की जा रही है।

करणी सेना के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शन

करणी सेना (Karni Sena) और अन्य क्षत्रिय संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह (वीरू भैया) हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (करणी सेना के पूर्व अध्यक्ष, जिनकी हत्या हुई थी) की पत्नी शीला गोगामेड़ी भी मौजूद रहीं।

Advertisment

पुलिस की सख्त तैयारी

पिछले कुछ दिनों में करणी सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा बैरिकेडिंग तोड़ने की घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हाईवे पर मौजूद दुकानें बंद करा दी गई हैं। बड़े वाहनों को रोककर सड़कें बंद की गई हैं। भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है। हिंसा या अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

publive-image

20 बीघे से भी अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच

शुक्रवार को स्थानीय मजदूरों ने करीब 20 बीघे से भी अधिक जमीन पर चार फीट ऊंचा मंच और पांडाल तैयार किया गया है। हालांकि बीते दिन बारिश और आंधी के बाद भी आयोजकों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। सम्मेलन में आने वाले वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज कट से पहुंचेंगे।सम्मेलन के दौरान युवाओं की टोली व्यवस्था संभालने को तैनात रहेगी। भोजन की व्यवस्था भी है। बाहर से पैकेट आएंगे और बंटेंगे।

गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद

 

रैली को देखते हुए आगरा पुलिस ने शनिवार को हाईवे से सटी दुकानों को बंद करा दिया है इसके ही हर रास्ते पर बैरियर लगा कर हर रास्ते को सील कर दिया है। प्रशासन ने इस बात पर भी गौर किया कि इस सम्मेलन में कोई बुलडोजर लेकर न आए इसके लिए सभी जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया गया है। सम्मेलन के दौरान हर गतिविधि की ड्रोन से निगरानी होगी। सादा वर्दी में भी पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों के जवानों की तैनाती की गई है।
publive-image

 

Advertisment

Rakt Swabhiman Rally: करणी सेना की रैली को लेकर गढ़ी रामी में हाईवे की दुकानें बंद, हर रास्ते पर बैरियर पुलिस अलर्ट

Rakt Swabhiman Rally: उत्तर प्रदेश के आगरा में राणा सांगा की रैली को लेकर क्षेत्रिय समाज करणी सेना बड़ी रैली का आयोजन कर रही है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। करीब 5000 से अधिक पुलिस-पीएसी और RAF तैनात को तैनात किया गया है। पढ़ने के लिए क्लिक करें

UP News Rana sanga jayanti Ramji Lal Suman rakt swabhiman rally agra rakt swabhiman rally mp suman Latest Agra News in Hindi garhi rami agra rakt swabhiman rally Agra Police Agra News in Hindi Agra News Agra Hindi Samachar
Advertisment
चैनल से जुड़ें