Advertisment

Unlucky Numbers: दुनियाभर में इन अंकों को माना जाता है अनलकी, जानिए इसके पीछे की कहानी

Unlucky Numbers: दुनियाभर में इन अंकों को माना जाता है अनलकी, जानिए इसके पीछे की कहानी unlucky-numbers-these-numbers-are-considered-unlucky-all-over-the-world-know-the-story-behind-it-nkp- room no 13

author-image
Bansal Digital Desk
Unlucky Numbers: दुनियाभर में इन अंकों को माना जाता है अनलकी, जानिए इसके पीछे की कहानी

Unlucky Numbers: दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐसी मान्यताएं और अनोखी परंपराएं प्रचलित हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। खासकर कुछ ऐसे नंबर्स हैं, जिनसे लोग बचना चाहते हैं यानी इन नंबरों को वे अशुभ मानते हैं। आइए आज हम आपको ब्रिटेन, अमेरिका, चीन समेत कई ऐसे देशों के बारे में बताते हैं जहां अलग-अलग नंबरों को अशुभ माना जाता है और लोग इन नंबरों से बचने की कोशिश करते हैं।

Advertisment

1. ब्रिटेन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के विकसित मुल्कों में से एक ब्रिटन में एख सामान्य परंपरा है कि अगर रोजाना सुबह 11.11 बजे ईसा मसीह से कोई प्रार्थना की जाए तो वह पूरी होती है। हालांकि आज तक इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है। लेकिन फिर भी लोखों लोग इस समय को काफी अहमियत देते हैं। ब्रिटेन में आपको ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जो ठीक इसी समय भगवान ईशु से विश मांगते हैं। हालांकि कई लोग इसे अंधविश्वास (Blind Faith) भी मानते हैं।

13 से क्यों बचते हैं दुनिया के लोग

इसी प्रकार से दुनियाभर में 13 नंबर को काफी अनलकी (Unlucky Numbers) माना जाता है। यूरोप के अधिकतर होटलों में आपको 13 नंबर के प्लोर या 13 नंबर के कमरेroom no 13 नहीं मिलेंगे। यही नहीं कई प्लाइट में 13 नंबर की सीट तक नहीं रखी जाती है। माना जाता है कि एक बार यीशु मसीह को किसी व्यक्ति ने धोखा दिया था। ये वही व्यक्ति था, जिसने उनके साथ बैठकर खाना भी खाया था। विश्वासघात करने वाला वो व्यक्ति 13 नबंर की कुर्सी पर बैठा हुआ था। इस घटना के बाद से यूरोप, अमेरिका सहित कई देशों में 13 नबंर को अशुभ माना जाने लगा और लोग 13 नबंर को लेकर दूर ही रहने लगे।

चीन में 4 नंबर से बचते हैं लोग

चीन में 4 नंबर को अशुभ (Unlucky Numbers) माना जाता है। इसके पीछे का कारण ये है कि यहां अग्रेजी में जीसे 'फोर' कहा जाता है। उसे अगर चीनी भाषा में देखे तो इस शब्द को वहां मौत के समान माना जातै है। चीन में कई इमारतों में तीसरी मंजिल के ठीक बाद पांचवीं मंजिल आती है। वहां के सड़कों का नामकरण भी नंबर 4 रखने से बचा जाता है। अगर किसी सड़क या बिल्डिंग में 4 नंबर का फ्लोर होता है तो लोग वहां रहने से परहेज करते हैं।

Advertisment

चीन के अलावा जापान में भी इस नंबर से लोग परहेज करते हैं। वहां की कैमरा निर्माता कंपनी फूजी ने अपने सीरीज 3 प्रॉडक्ट के बाद सीधे सीरीज 5 को लॉन्च किया था। सीरीज 4 को छोड़ दिया गया था।

इटली में 17 नंबर को माना जाता है अनलकी

इटली में 17 नंबर को काफी अनलकी माना जाता है। ऐसा इसलिए कि अगर आप रोमन अंक में 17 नंबर को लिखेंगे तो ये XVII होता। अगर आप इस नंबर को रि-अरेंज करेंगे तो ये ‘VIXI’ शब्द बनता है। इसका लैटिन भाषा में अर्थ है 'मेरी जिंदगी अब पूरी हुई' । वहां के लोग इस नंबर से बचते हैं। माना जाता है कि आने वाले 17 तारीख को वहां के लोग अपनी दुकाने बंद रखते हैं और घर पर रहकर बुरी शक्तियों से बचने की प्रार्थना करते हैं।

536 नंबर से भी लोग खौफ खाते हैं

दुनिया भर के लोग 536 नंबर से भी खार खाते हैं। माना जाता है कि वर्ष 536 ईस्वी में दुनिया में एक भीषण आपदा आई थी। तब एक रहस्यमयी कोहरे ने यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया के कुछ हिस्सों को 18 महीने तक दिन-रात अंधेर में डुबो दिया था। माना जाता है कि उस साल दुनिया का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

Advertisment

4 के अलावा 9 नंबर को जापानी खतरनाक मानते हैं

जापान में 9 नंबर को खराब दृष्टि से देखा जाता है। अंग्रेजी में नाइन शब्द जापानी में बीमारी या मौत के समान माना जाता है। वहां पर न तो 9 नंबर की मंजिल होती है और नहीं इस नंबर से किसी गाड़ी को लॉन्च किया जाता है।

अफगानिस्तान में 39 नंबर को माना जाता है अशुभ

वहीं अफगानिस्तान में 39 नंबर को अशुभ माना जाता है। वहां पर 39 नंबर का ट्रांसलेशन ‘morda-gow’ यानी मुर्दा गाय के रूप में लिया जाता है। वहां पर ‘morda-gow’ शब्द दलालों के लिए भी यूज किया जाता है। इसलिए यहां के लोग इस नंबर से बचने की कोशिश करते हैं।

दुनियाभर में इस अंक को माना जाता है शुभ

वहीं शुभ अंक की बात करें तो दुनियाभर में 7 नंबर को काफी लकी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नंबर 7 वाले लोग किस्मत के धनी होते हैं। सात अंक का मानव जीवन में अत्यधिक महत्व होता है। जैसे सप्ताह में सात दिन होते हैं, स्वर्ग में जाने के लिए सात पायदान होते हैं, इन्द्रधनुष में भी सात रंग होते हैं, पृथ्वी से भौतिक रुप में सिर्फ सात ग्रह ही दिखाई देते हैं। ठीक उसी प्रकार से मानव शरीर के अंदर भी सात चक्र होते हैं।

Advertisment

vastu for 13th floor United States u0924u0947u0930u0939 superstition shubh ya ashubh second installment news room no 13 movie room no 13 me ek aadmi hai room no 13 horror movie room no 13 book room no 13 room 13 and other ghost stories pdf lucky luck language Japan friday the 13th friday death chinese unlucky numbers China afghanistan a person in room no 13 13 u0928u0902u092cu0930 13 u0915u0947 u0905u0902u0915 u0938u0947 13 Number 13 ank
Advertisment
चैनल से जुड़ें