Advertisment

पेट्रोल-डीजल से नहीं चलेगी कार: गन्‍ने के रस का होगा इस्‍तेमाल, मंत्री नितिन गडकरी ने किया ऐलान, जानें इसकी पूरी डिटेल

Ethanol Vehicles: भारत में आने वाले समय में वाहनों के सेक्‍टर में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलने वाला है।भारतीय ऑटो कंपनियां जल्द ही बनाएंगी

author-image
Aman jain
पेट्रोल-डीजल से नहीं चलेगी कार: गन्‍ने के रस का होगा इस्‍तेमाल, मंत्री नितिन गडकरी ने किया ऐलान, जानें इसकी पूरी डिटेल

Ethanol Vehicles: भारत में आने वाले समय में वाहनों के सेक्‍टर में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलने वाला है।

Advertisment

भारतीय ऑटो कंपनियां जल्द ही बनाएंगी 100% इथेनॉल से चलने वाले वाहन लाने की तैयारी में है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसको लेकर बड़ा ऐलान किया है।

उन्होंने कहा कि भारत में अब गाड़ियां पेट्रोल-डीजल से नहीं, बल्कि गन्ने के जूस के इस्‍तेमाल से चलेंगी। आने वाले समय में भारत में फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) का सबसे ज्‍यादा यूज किया जाएगा।

पेट्रोल और डीजल से ज्‍यादा इथेनॉल (Ethanol) बेस्ड कारें सड़कों पर चलेंगी। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkri) ने अपने हालिया बयान में कहा कि इथेनॉल (Ethanol) बेस्ड कारें भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर (Automobile Sector) में क्रांति ला सकती हैं।

Advertisment

publive-image

क्या होता है इथेनॉल (Ethanol)

इथेनॉल (Ethanol) जिसे एथिल अल्कोहल के नाम से भी जाना जाता है। ये एक रंगहीन, ज्वलनशील और तरल कार्बनिक यौगिक होता है।

इसका रासायनिक सूत्र C₂H₆O होता है। दुनिया भर में उत्पादित अधिकांश ईंधन इथेनॉल मक्का, ज्वार और जौ जैसे अनाज के स्टार्च में मौजूद चीनी और गन्ने, चुकंदर में मौजूद चीनी को फार्मेन्ट करके बनाया जाता है। ईंधन इथेनॉल को पीने योग्य न बनाने के लिए इथेनॉल में डेनेचुरेंट्स मिलाए जाते हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1820827179988439195

ये कंपनियां शुरू कर चुकीं काम

केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkri) ने कहा कि जापान की ऑटो निर्माता कंपनी टोयोटा ने हाल में ही महाराष्‍ट्र में फ्लेक्‍स इंजन वाली कारें बनाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के निवेश का ऐलान किया है।

Advertisment

इसके अलावा टाटा और सुजुकी ने भी इस तरह के इंजन वाले वाहन बनाने का ऐलान कर दिया है। सुजुकी ने जहां दोपहिया वाहन बनाने की बात कही है तो टाटा फ्लेक्‍स इंजन वाली कारें बना रही है।

बजाज और टीवीएस ने भी ऐसे इंजन वाली बाइक और स्‍कूटर बनाने की दिशा में काम शुरू किया है।

publive-image

कई जगह लगेंगे एथनॉल पंप

केन्द्रीय परिवहन मंत्री ने बताया कि अभी हमारा हर साल 16 लाख करोड़ रुपए सिर्फ पेट्रोल-डीजल आयात करने पर खर्च हो जाता है।

Advertisment

एक बार जब फ्लेक्‍स इंजन वाली करें बननी शुरू हो जाएंगी तो इसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। जैसे अभी पेट्रोल पंप लगाए जा रहे, उसी तरह किसान जगह-जगह एथनॉल पंप लगाएंगे।

यह नया ईंधन पैसों की बचत करने के साथ किसानों की आमदनी बढ़ाने का बड़ा जरिया बन सकता है। इससे किसानों को काफी लाभ होगा।

एथनॉल का प्रोडक्‍शन और इस्‍तेमाल बढ़ा तो देश की एग्री इकनॉमी पूरी तरह बदल जाएगी।

Advertisment

गन्‍ने का उत्‍पादन करने वाले किसानों को नकद मुनाफा मिलना शुरू हो जाएगा। इसके साथ मक्‍के की खेती करने वालों को फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- Internet Speed: दिल्ली-मुंबई में नहीं भारत के इस शहर में मिलती है सबसे फास्‍ट Internet स्‍पीड, जानें कहां है ये शहर

Advertisment
चैनल से जुड़ें