Advertisment

Union Minister Wife Murder: पी रंगराजन की पत्नी की हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया गया अंजाम

Union Minister Wife Murder: पी रंगराजन की पत्नी की हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया गया अंजाम, Union Minister Wife Murder the crime was committed by entering the house

author-image
Shreya Bhatia
Union Minister Wife Murder: पी रंगराजन की पत्नी की हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया गया अंजाम

नई दिल्ली। (भाषा) पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगल दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार स्थित अपने घर पर मृत अवस्था में मिलीं और पुलिस ने लूटपाट के इरादे से उनकी हत्या किये जाने का संदेह जताया है। पुलिस ने बताया कि किट्टी कुमारमंगलम 67 वर्ष की थीं। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को पकड़ा है जो इलाके में कपड़े धोने का काम करता है।

Advertisment

संदिग्ध की पहचान 24 वर्षीय राजू के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें शक है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे राजू उनके घर पर आया था और जब घरेलू सेविका ने दरवाजा खोला तो वह उसे खींचकर एक कमरे में ले गया और उसे बांध दिया। पुलिस के मुताबिक इस बीच दो अन्य लोग भी घर में आए और उन्होंने तकिये से मुंह दबाकर किट्टी की हत्या कर दी। बाद में जब घरेलू सेविका किसी तरह बाहर आई तो उसने शोर मचाया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर खुले हुए ब्रीफकेस मिले हैं जिससे लूटपाट की कोशिश का पता चलता है।

हिंदी न्यूज़ दिल्‍ली न्‍यूज किटी कुमारमंगलम vasant vihar Union Minister Wife Murder state p rangarajan kumaramangalam News new-delhi-city-politics new-delhi-city-crime national news murdered Latest Delhi News in Hindi Kitty Kumaramangalam murder case kitty kumaramangalam former Union Minister P Rangarajan Kumaramangalam detain delhi top delhi politics Delhi News in Hindi Delhi news hindi news Delhi Hindi Samachar Delhi Crime News Delhi crime crime news
Advertisment
चैनल से जुड़ें