Advertisment

Union Minister G. Kishan Reddy Hospitalized: केद्रीय मंत्री रेड्डी की बिगड़ी तबीयत, एम्स में किया भर्ती

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को रविवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया।

author-image
Bansal News
Union Minister G. Kishan Reddy Hospitalized: केद्रीय मंत्री रेड्डी की बिगड़ी तबीयत, एम्स में किया भर्ती

नई दिल्ली।  Union Minister G. Kishan Reddy Hospitalized केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को रविवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

सीने में दिक्कत के चलते किया भर्ती

सूत्रों ने बताया कि सीने में जकड़न की शिकायत के बाद रेड्डी को रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री को कार्डियो न्यूरो सेंटर की हृदय देखभाल इकाई में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दिन में, केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भारत की विरासत, इतिहास और संस्कृति पर प्रकाश डाला गया है।

100वीं कड़ी को कर रहे संबोधित

रेड्डी यहां ‘नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट’ (एनजीएमए) में रेडियो कार्यक्रम की 100वीं कड़ी के उपलक्ष्य में ‘जन शक्ति: एक सामूहिक शक्ति’ प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

Union Minister G. Kishan Reddy Hospitalized big breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें