Advertisment

Amit Shah MP Visit: अमित शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का किया अनावरण, प्रबुद्धजन सम्मेलन में हुए शामिल

Amit Shah MP Visit: ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मिशन 29 के लिए क्‍लस्‍टर प्रभारियों की लेंगे बैठक।

author-image
Preetam Manjhi
Amit Shah MP Visit: अमित शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का किया अनावरण, प्रबुद्धजन सम्मेलन में हुए शामिल

   हाइलाइट्स

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का MP दौरा।
  • पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देने आए हैं शाह।
  • शाह बोले- हर बूथ पर बढ़ाना है 370 वोट।
Advertisment

Amit Shah MP Visit: भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में शाह ने कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद वे प्रबुद्ध जनों के सम्मेलन में शामिल हुए। अमित शाह ने यहां पर सभा को संबोधित किया। सम्मेलन में डॉक्टर, इंजीनियर, वकील सहित करीब 700 लोग शामिल हुए।

Image

7 : 06 PM

इस दौरान शाह ने कहा कि मोदी जी ने युवाओं और देश की जनता के लिए ढेर सारे लक्ष्य रखे हैं। 2027 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना, विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है।

2030 तक दो ट्रिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट करना है। 2035 तक अंतरिक्ष में स्पेस सेंटर बनाना है। 2036 में भारत में ओलंपिक होस्ट करना। 2040 तक चंद्रमा पर मानव भेजना है। 2047 में भारत को विकसित भारत बनाकर विश्वगुरू के रूप में दुनिया में स्थापित करना।

Advertisment

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। वे सबसे पहले ग्वालियर पहुंचे। CM मोहन यादव और सिंधिया ने उनका स्वागत किया। साथ में वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। ग्वालियर में BJP कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद खजुराहो पहुंच थे।

आपको बता दें, कि अमित शाह BJP कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देने आए हैं।

15.35 PM

   अमित शाह ने किया सभा को संबोधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा- ये सम्मेलन विजय का संकल्प लेने का है। 400 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने का संकल्प सम्मेलन है। ये 10 साल भारत के विकास के रहे। 60 करोड़ गरीबों के कल्याण के लिए रहे।

Advertisment

14.25 PM

   कांग्रेस से आने वाले नेताओं का स्वागत करें- अमित शाह

छवि

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्वालियर-चंबल कलस्टर की बैठक में BJP कार्यकर्ताओं से कहा, कि मुझे मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें BJP के लिए चाहिए। हर एक बूथ पर 370 वोट बढ़ाना है, इसके बाद हमारी प्रचंड जीत होगी।

शाह ने कहा, कांग्रेस में जिन कार्यकर्ताओं की इज्जत नहीं हो रही है, वे BJP में आना चाहते हैंस, तो उनका स्वागत किया जाए।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1761648750957564166?s=20

   शाह इन मार्गों से करेंगे MP दौरा

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah MP Visit) सुबह 11.00 बजे दिल्‍ली से ग्‍वालियर के लिए  हवाई जहाज से रवाना होंगे।

Advertisment

ग्‍वालियर एयरपोर्ट पर दोपहर 12.10 बजे पहुंचेंगे। जहां  से सड़क मार्ग से दोपहर 12.20 बजे होटल- आदित्‍याज पहुंचेंगे। जहां दोपहर 1 बजे तक लोकसभा बूथ समिति सम्‍मेलन में शामिल होंगे।

संबंधित खबर:Amit Shah MP Visit: अमित शाह का भोपाल प्रवास, राजधानी में आज इन रूटों पर जाने से बचें, ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

यहां से दोपहर 1.35 बजे ग्‍वालियर से हवाई जहाज से खजुराहो के लिए रवाना होंगे। खजुराहो में दोपहर 2.25 बजे पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे सड़क मार्ग से होकर मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। जहां 2.40 बजे से लोकसभा बूथ समिति सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे।

Advertisment

यहां से दोपहर 3.50 बजे हवाई जहाज से भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल में शाम 5 बजे पहुंचेंगे। भोपाल एयरपोर्ट से 5.05 बजे सड़क मार्ग से होते हुए 5.15 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार पहुंचेंगे।

5.15 बजे से 6.15 बजे तक वृहद प्रबुद्धजन सम्‍मेलन में शामिल होंगे। यहां से शाम 6.20 बजे सड़क मार्ग से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दमन और द्वीप के लिए हवाई जहाज द्वारा रवाना होंगे।

Union Home Minister Amit Shah MP news hindi news Gwalior News Bansal News amit shah mp daura amit shah daura Amit Shah
Advertisment
चैनल से जुड़ें